होलीः टिकट नहीं मिला? यहां ट्राई कीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर टिकट मिलने पर वैसे भी मारामारी की हालत रहती है। ट्रेन का आरक्षण खुलते ही होली पर टिकट मिलने बंद हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे ट्रेने हैं जिसमें आरक्षण की गुंजाइश अभी भी बन सकती है।
होली पर दिल्ली, कोलकाता या मुंबई जाने के लिए ट्रेनों में आरक्षण न मिल रहा हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप साप्ताहिक ट्रेनों में आरक्षण करवा यात्रा कर सकते है। रेलवे अगले सप्ताह स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा।
होली का त्योहार मनाने बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जाते है। जिसके चलते ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलता है। विशेषकर दिल्ली-हावड़ा रूट और मुंबई की ट्रेनों का तो हाल बहुत ही खराब होता है।
कालका, श्रमशक्ति, शताब्दी, राजधानी, दूरंतो, जोधपुर-हावड़ा, पुष्पक, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, नीलांचल, संगम, ऊंचाहार आदि ट्रेनों में पहले से ही सीटें फुल है।
इन ट्रेनों में बन सकती है गुंजाइश
इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार का कहना है कि कई ट्रेनें ऐसी है जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता है। यदि वे उसमें आरक्षण करा लें तो आराम से वे यात्रा कर सकते है। कुछ ट्रेनें है जिनमें दिल्ली, मुंबई व कोलकाता आराम से जाया जा सकता है।
ये रहीं वे ट्रेने
•ट्रेन नंबर 22443/22444 साप्ताहिक कानपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस। प्रत्येक बुधवार शाम 5:15 बजे
•ट्रेन नंबर 12323/12324 हावड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस। प्रत्येक बुध व शनिवार को सुबह 10 बजे
•ट्रेन नंबर 12144/12443 साप्ताहिक सुल्तानपुर से मुंबई एक्सप्रेस। प्रत्येक मंगलवार को सुबह 4.15 बजे
•ट्रेन नंबर 12147/12175 उद्योग नगरी एक्सप्रेस। प्रत्येक मंगल- गुरुवार सुबह 8 बजे
•ट्रेन नंबर 12569/12570 जयनगर से आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस। प्रत्येक मंगल व शनि रात में 2:55 बजे
•गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस। प्रत्येक शनि व रविवार को दोपहर 12:20 बजे।
*(ट्रेनों के ये समय कानपुर सेंट्रल के अनुसार हैं)