{"_id":"6830d85d0a1c7644dc00d97a","slug":"knives-were-bought-in-unnao-for-murder-accused-sent-to-jail-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1217856-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्या के लिए उन्नाव में खरीदे थे चाकू, जेल भेजे गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्या के लिए उन्नाव में खरीदे थे चाकू, जेल भेजे गए आरोपी
विज्ञापन
हत्या के लिए उन्नाव में खरीदे थे चाकू, जेल भेजे गए आरोपी
लखनऊ। पत्नी मुस्कान के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या करने वाले सेवई गांव निवासी आसिफ को पुलिस ने जेल भेज दिया। हत्या में शामिल आरोपी के भांजे मन्ना उर्फ आफताब को भी गिरफ्तार किया गया है। वारदात में एक नाबालिग भी शामिल था, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक एक साल पहले मुस्कान से आसिफ ने निकाह किया था। आसिफ भी पहले से शादी शुदा है और उसके भी बच्चे हैं। आसिफ मुस्कान से बच्चा नहीं चाहता था, लेकिन पत्नी उस पर दबाव बना रही थी। पूछताछ में आसिफ ने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए आसिफ ने अपने भांजे मन्ना से बात की थी। मन्ना ने अपने नाबालिग साथी को भी इसमें शामिल कर लिया। दोनों को आसिफ ने एक लाख रुपये देने का लालच दिया था। साजिश के तहत आसिफ इलाज कराने के बहाने पत्नी को उन्नाव लेकर गया। आसिफ के पीछे मन्ना व नाबालिग भी बाइक से गए।
उन्नाव में मन्ना व उसके नाबालिग मित्र ने मुस्कान की हत्या करने के लिए चाकू खरीदे थे। इसके बाद रात होने का इंतजार करने लगे। अंधेरा होने पर सभी उन्नाव से मोहनलालगंज होते हुए सेवई की ओर निकले। उदवत खेड़ा की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग पर आसिफ ने गाड़ी मोड़ी, जिसे मन्ना ने लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मुस्कान की हत्या कर दी थी। बाद में आसिफ ने हत्याकांड को लूट का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पूछताछ में पकड़ा गया था। आसिफ दर्जी और मन्ना फर्नीचर का काम करता है।