{"_id":"5fd0b4ca9bc93972cd16181f","slug":"kite-flying-is-effecting-metro-service-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मेट्रो सेवा पर ब्रेक लगा रही है पतंगबाजी, महानगर थाने में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मेट्रो सेवा पर ब्रेक लगा रही है पतंगबाजी, महानगर थाने में एफआईआर दर्ज
Wed, 09 Dec 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंगबाजी राजधानी लखनऊ में मेट्रो सेवा पर ब्रेक लगा रही है। इसे लेकर यूपी मेट्रो ने महानगर थाने में मंगलवार को एफआईआर भी दर्ज कराई। इससे पहले भी केस दर्ज कराया जा चुका है। पतंगबाजी से तीन साल में 153 बार मेट्रो सेवा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि सोमवार रात विश्वविद्यालय स्टेशन के पास तार बंधी पतंग से ओएचई में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे इंसुलेटर भी खराब हो गया। इसे रात में ही यूपीएमआरसी की टीम ने बदला।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रियों को भी दिक्कत हुई। बताया कि तीन सालों में 508 बार ओएचई ट्रिप हुई है। इनमें 153 मामलों में पतंगबाजी ही कारण रही है। ऐसा तब है जब मेट्रो संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर दस साल की सजा तथा बिना वारंट गिरफ्तारी का प्रावधान है।
विज्ञापन
मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि चीनी मांझे के कारण जहां मेट्रो सेवा बाधित हो रही है। वहीं, खुद पतंग उड़ाने वालों को भी नुकसान हो सकता है। तार या चीनी मांझा के 25 केवी की ओएचई के संपर्क में आने से स्थायी रूप से अपंगता तक हो सकती है।