फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kishore kumar night in lucknow

किशोर के अंदाज में मंच पर उतरी एक लड़की भीगी भागी सी...

Fri, 05 Aug 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Aug 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
kishore kumar night in lucknow
क‌िशोर कुमार - फोटो : BBC

गायकी के सरताज किशोर कुमार की जयंती पर बृहस्पतिवार को उनके गाए सदाबहार गीतों से याद किया गया। उडलेई अंदाज भी मंच से तारी हुआ तो तराने की गूंज भी फिजां में बिखरी। 

विज्ञापन


किशोर कुमार की जयंती पर रंगभारती की ओर से रवींद्रालय में सजी ‘एक शाम किशोर के नाम’ में सप्तरंग आर्केस्ट्रा के तमाम गायकों और कलाकारों ने फिल्मी दुनिया की सदाबहार आवाज को अपने निराले अंदाज से याद किया। 
विज्ञापन


किशोर के तमाम दीवाने उनके गाये गानों के सुरूर में डूबते चले गए। सिंगर कृष्ण कुमार, जमाल, अमित, मानू, युवराज का साथ ड्युट गीतों में गायिका रूपा एवं स्मृति ने बखूबी दिया। रंगभारती के अध्यक्ष श्याम कुमार समेत तमाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को गायकों ने किशोर के तरानों से जवां किया। युवराज ने ‘नीले-नीले अम्बर पे...’, ‘छूकर मेरे मन को...’ सुनाया तो किशोर सा गाने वाले जमाल ने ‘लेडीज एंड जेंटिलमैन....’, ‘तेरा पीछा न छोड़ूंगा...’, ‘अपनी तो जैसे-तैसे...’, ‘कभी बेकसी ने मारा....’ सुनाया। 

इन गानों ‌ने दिलाई किशोर की याद

kishore kumar night in lucknow
एक किशोर के नाम - फोटो : amar ujala
कृष्ण कुमार ने ‘मेरे सामने वाली खिड़की में...’, ‘दिलवर मेरे...’, ‘एक लड़की भीगी-भागी सी...’, अमित कुमार ने ‘मेरे सपनों की रानी...’, ‘मुसाफिर हूं यारों...’, रूपा तिवारी ने ‘मेरे नैना सावन-भादो..’  सुनाया। 

ड्युट गानों में जमाल व रूपा तिवारी ने ‘आपकी आंखों में...’, ‘ओ मेरे राजा...’, कृष्ण कुमार एवं स्मृति ने ‘छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा...’, ‘‘चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है....’ से रंग जमाया।
 
इसके बाद तो गानों की लड़ी में ‘ये मौसम आया है...’, ‘तुमसे बढ़कर दुनिया में...’, ‘तेरा साथ है कितना प्यारा... समेत तमाम गानों की ताजगी आई। गुड्डू श्रीवास्तव (पैड व सैम्पलर), विनय कुमार (ऑरगन), आशीष श्रीवास्तव (नाल, कांगो), अनिल राजपूत (स्पैनिश गिटार), अनुराग (हवाइयन गिटार), भरत (बास गिटार), विकास (ड्रम), मानस (कीबोर्ड) तथा सुनील वर्मा (तुम्बा व बांगो) ने संगत दी। इस दौरान दिल्ली से आए सुनील शान, हास्य कलाकार अमित बिहारी ने भी समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed