{"_id":"570de3f04f1c1b1e224a6aea","slug":"kinnars-kills-man-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने करीबी को किसी और के करीब देख बौखलाया किन्नर, ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने करीबी को किसी और के करीब देख बौखलाया किन्नर, ले ली जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
राहुल (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार देर रात किन्नरों ने पानदरीबा सब्जी मंडी लोकमान्यगंज निवासी राहुल ओझा (30) की डंडे से पिटाई की और ईंट से कूंचकर मार डाला। परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर प्रदर्शन खत्म कराया। छानबीन में पता चला कि चारबाग इलाके में विचरण करने वाले किन्नर महक उर्फ जीशान से राहुल के करीबी संबंध थे। राहुल को दूसरे के साथ सुनसान स्थान पर देखकर बौखलाए किन्नर ने साथियों की मदद से वारदात अंजाम दे डाली।
विज्ञापन
एसओ गौतमपल्ली सुरेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि माल एवेन्यू व सदर रेलवे क्रॉसिंग के बीच ट्रैक के किनारे सोमवार देर रात एक युवक जख्मी हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ जीआरपी को भी मामले की जानकारी दी गई। जीआरपी के एसआई ज्ञानप्रकाश वर्मा ने भी छानबीन की। युवक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिवारीजनों को कॉल की गई तो उसकी राहुल ओझा के रूप में शिनाख्त हुई।
राहुल के चाचा अशोक ओझा ने किन्नर महक उर्फ जीशान व उसके छह-सात साथियों पर लाठी-डंडे और सरिया से पिटाई के बाद पत्थर से कूंचकर मार डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
परिवारीजनों का कहना है कि चाचा अशोक के होटल में काम करने वाला राहुल सोमवार शाम घर से निकला था। किन्नर महक उसे बहाने से दादा मियां मजार के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ले गया और साथियों की मदद से हमला करके मार डाला।
एकांत में समय बिताते और शराब पीते थे राहुल और महक
राहुल के परिजन
- फोटो : Amar Ujala
सिविल चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिवारीजनों ने कहा कि गौतम पल्ली पुलिस ने खून से लथपथ पड़े राहुल को सिविल अस्पताल भेजने के साथ एक युवक को हिरासत में लिया था। थोड़ी देर बाद किन्नरों की टोली ने थाने पहुंचकर उसे छुड़ा लिया। गौतम पल्ली पुलिस ने मामला जीआरपी क्षेत्र का बताकर टालने का प्रयास किया।
मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला कि चारबाग इलाके में विचरण करने वाले किन्नर महक से राहुल के करीबी रिश्ते थे। दोनों लोग साथ बैठकर शराब पीते और रात में काफी समय एकांत में बिताते थे।
महक ने सोमवार रात राहुल को एक अन्य युवक के साथ एकांत में जाते देख लिया। इससे आपा खो बैठा और साथियों की मदद से उसने राहुल पर हमला कर दिया।
भतीजे की मौत पर रो रहे अशोक ओझा ने बताया कि राहुल सोमवार शाम घर से निकला। उसके रात भर घर न लौटने पर सुबह तलाश शुरू की।
मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला कि चारबाग इलाके में विचरण करने वाले किन्नर महक से राहुल के करीबी रिश्ते थे। दोनों लोग साथ बैठकर शराब पीते और रात में काफी समय एकांत में बिताते थे।
महक ने सोमवार रात राहुल को एक अन्य युवक के साथ एकांत में जाते देख लिया। इससे आपा खो बैठा और साथियों की मदद से उसने राहुल पर हमला कर दिया।
भतीजे की मौत पर रो रहे अशोक ओझा ने बताया कि राहुल सोमवार शाम घर से निकला। उसके रात भर घर न लौटने पर सुबह तलाश शुरू की।