फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnapping of businessman

व्यापारी का अपहरण, आधा घंटे बाद लौटा

Sun, 28 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
kidnapping of businessman
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े कार सवार कुछ बदमाश मौरंग-गिट्टी के व्यापारी को दुकान से अगवा कर ले गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। विजय के नौकरों ने यूपी 112 के नंबर पर अपहरण की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर ही रही थी कि व्यापारी खुद बाइक से सकुशल लौट आया। छानबीन में पता चला कि 10 से 15 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर सहारा स्टेट के एक ठेकेदार मनोज सिंह से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मनोज के साथियों ने उसे अगवा कर धमकाया था। पीड़ित व्यापारी विजय गुप्ता की तहरीर पर ठेकेदार मनोज सिंह और उनके गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकीपुरम थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि विजय अपने माल की रकम का तगादा कर रहे थे। इसी बीत मनोज की गैरहाजिरी में विजय ने मनोज के घर पर जाकर गाली-ग्लौज किया था। मनोज जब अपने घर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद मनोज के साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मनोज को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

जानकीपुरम थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक विजय कुमार गुप्ता जानकीपुरम गार्डन इलाके में रहने वाला है। विजय की गयाजी तिराहा के पास मौरंग,गिट्टी और सीमेंट की दुकान है। सहारा स्टेट में रहने वाला ठेकेदार मनोज सिंह विजय का पुराना कस्टमर है। मनोज अपनी साइट के लिए आए दिन विजय की दुकान से माल उठाता था। पिछले दिनों कई दिनों से मनोज विजय की दुकान से माल तो उठा रहा था रुपए बाद में देने की बात कहके उधार कर रहा था। उधारी जब 10 से 15 लाख रुपए की बीच पहुंच गई तो विजय ने मनोज से लिए गए माल की रकम चुकाने के लिए कहा। तो मनोज टाल-मटोल करने लगा। मनोज विजय के तगादे से परेशान था और शनिवार को उसके साथियों ने विजय को कार में अगवा कर लिया और बात करने के लिए मनोज के पास ले गए। बात-चीत करने के बाद विजय मोटरसाइकिल से सकुशल दुकान पर लौट आए। प्रभारी के मुताबिक व्यापारी विजय की तहरीर पर मुकदम दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मिनट में खुद ही लौटा व्यापारी
पुलिस को व्यापारी की अपहरण की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही थी की तभी व्यापारी मोटरसाइकिल से लौट आया। इसके बाद उसने बताया की मनोज ने अपने साथियों के भेजा था। उन लोगों ने विजय को जबरन कार में बैठाल लिया और मनोज के साथ बातचीत हुई। इस दौरान विजय को धमकाया और मारपीट करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed