{"_id":"d45e5cdacc81ddda4970cbcac7157875","slug":"khichdi-bhoj-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया खिचड़ी भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया खिचड़ी भोज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jan 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन न्यूज पेपर हाकर्स एसोसिएशन की ओर से 25 जनवरी को एनकेएम इंटर कॉलेज सेक्टर नौ में महापंचायत व खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इसमें पूरे प्रदेश के पत्र वितरक नेता शामिल हुए। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम स्वरूप ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, सांसद सुशीला सरोज समेत कई राजनेता शामिल हुए। महापंचायत के जरिए पत्र वितरक समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
समाचार वितरकों को विशेष कार्ड जारी किया जाए। जिससे पत्र वितरक को सरकारी मदद मिल सके।
कहा कि किसी भी वितरक की आकस्मिक मौत होने पर उसके परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा व गंभीर बीमारी होने पर इलाज का खर्चा सरकार उठाए।
इस महापंचायत में कोषाध्यक्ष बृज किशोर, महामंत्री राम निवास, वरिष्ठ वितरक नेता राज बिहारी मुन्ना, मोहन बिष्ट, मुकेश उपाध्याय, ओमकार बाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन