फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   khattri samaj sammelan

समाज के विकास के लिए समझें जिम्मेदारी

Mon, 23 Sep 2013 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 23 Sep 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
khattri samaj sammelan

किसी को अपने बेटे के लिए बहू की तलाश थी, तो किसी को खुद के लिए बेहतर जीवनसाथी की।

विज्ञापन


रविवार को गांधी भवन में खत्री समाज के सम्मेलन में युवक-युवती का वैवाहिक परिचय कराया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज का नाम रौशन करने वाले विशिष्ट लोगों को खत्री जाति रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।


खत्री महोत्सव का उद्घाटन फिल्म अभिनेता गोविंदा के बड़े भाई और निर्देशक कीर्ति आहूजा व अखिल भारतीय खत्री समाज के संरक्षक भोलानाथ मेहरोत्रा ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अचल मेहरोत्रा ने की। कीर्ति आहूजा ने कहा कि अगर समाज का विकास करना है तो दूसरे क्षेत्रों के साथ राजनीतिक स्तर पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करानी होगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में फिल्म कलाकार विनय आनंद भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी को समाज के लिए अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में कीर्ति आहूजा, विधायक रविदास मेहरोत्रा और भोलानाथ मेहरोत्रा सहित 101 लोगों को खत्री जाति रत्न से सम्मानित किया गया। सम्मेलन के प्रथम सत्र में खत्री स्वजातीय वैवाहिक परिचय का आयोजन हुआ।


इसमें दूसरे राज्यों से आए 1400 खत्री परिवारों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया। दोपहर बाद राजनीतिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें मध्य क्षेत्र के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने अध्यक्षता की।

मुख्य संयोजक अचल मेहरोत्रा ने कहा कि खत्री समाज ने हर स्तर पर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। राजनीतिक पार्टियों ने जिन खत्री समाज के लोगों को प्रत्याशी बनाया, वह ज्यादातर सफल ही रहे। हमारी पहचान संख्या नहीं योग्यता को देखकर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed