{"_id":"5f4d2cf88ebc3e2ac0581eb5","slug":"khanapurti-in-breaking-illegal-construction-of-brother-of-principal-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव के भाई का अवैध निर्माण तोड़ने में खानापूर्ति, एक महिला ब्यूरोक्रेट की शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव के भाई का अवैध निर्माण तोड़ने में खानापूर्ति, एक महिला ब्यूरोक्रेट की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Mon, 31 Aug 2020 10:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
कांप्लेक्स के निर्माण को तोड़ने में हुई खानापूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए ने सोमवार को वीआईपी इलाके विपुलखंड में आवासीय भूखंड पर बन रहे कांप्लेक्स के निर्माण को तोड़ने में खानापूर्ति की। यह निर्माण एक प्रमुख सचिव के भाई का बताया गया है। इस पर कार्रवाई भी एक महिला ब्यूरोक्रेट की शिकायत पर हुई है। कार्रवाई के नाम पर केवल गेट और शटर हटाया गया। जबकि, मौके पर निर्माणकर्ता चार मंजिल तक अवैध निर्माण कर चुका है।
विहित प्राधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आवासीय भूखंड 3/66 बी पर निर्माण अशोक कुमार ने किया है। अभी इसमें कोई व्यावसायिक गतिविधि शुरू नहीं हुई है। बिल्डिंग के अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए 23 अक्टूबर 2018 को आदेश प्रवर्तन कोर्ट से हुआ था। इसके खिलाफ अपील मंडलायुक्त के यहां हुई। यहां से उनका पक्ष सुनकर प्रकरण का निस्तारण करने का आदेश हुआ।
स्वीकृत मानचित्र केविपरीत निर्माण हुआ है। इस बीच भवन में शटर लगाने और फिनिशिंग किए जाने की शिकायत आई। शिकायत पर पूर्व के ध्वस्तीकरण आदेश का अनुपालन कराया गया था। मौके पर बिल्डिंग से शटर हटवा दिए गए हैं। वहीं जेसीबी से आगे बढ़ाकर लगाया गया गेट भी तोड़ दिया गया है। निर्माणकर्ता अवैध निर्माण का शमन नई योजना में कराना चाहता है। इसके लिए वह अपना शमन मानचित्र एलडीए से स्वीकृत कराएगा।
विज्ञापन
कार्रवाई होने के बाद शाम को खुद प्रमुख सचिव एलडीए पहुंचे। इस बीच एलडीए के वरिष्ठ अधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। इसके बाद कार्रवाई कुछ दिन के लिए स्थिगित कर एलडीए ने बिल्डिंग के अवैध निर्माण का शमन कराने का मौका दे दिया है।