फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   khadi board ask question

दो सवालों ने ग्रामोद्योग विभाग की बढ़ाई मुश्किल

Mon, 06 Jan 2014 01:14 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
khadi board ask question

कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 58 से 60 साल करने के मामले में वित्त विभाग के दो सवालों ने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की उलझन बढ़ा दी है। इसके जवाब से ही कर्मचारियों का भविष्य तय हो जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने वित्त विभाग से पूछा था कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 58 मानी जाए या 60 साल।
विज्ञापन


अब वित्त विभाग ने इस विभाग से ही पूछ लिया है कि क्या बोर्ड के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने के संबंध में उसने अपने स्तर से कोई निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा क्या बोर्ड के कर्मचारी राज्य कर्मचारी माने जाएंगे, ऐसा कोई निर्णय हुआ है। वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस सवाल के जवाब से कर्मचारियों की स्थिति साफ हो जाएगी।

यदि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने अपने स्तर से कोई फैसला किया है तो यह पता चल जाएगा। यदि उसने अपने स्तर से उम्र बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं किया तो फिर इस सवाल का कोई औचित्य नहीं।


दूसरे खादी बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को किस तरह राज्य कर्मियों के समान मान लिया, विभाग के जवाब से यह भी पता चल जाएगा।

वित्त विभाग पहले ही कर्मचारियों की उम्र 58 से 60 साल करने के फैसले को लागू करने के बाद कार्येत्तर स्वीकृति देने से इन्कार कर चुका है। विभाग में इस समय 61 कर्मचारी 58 साल की सेवा पूरी करने के बाद भी कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed