{"_id":"92998f691cf47845a8033a801b2a591b","slug":"kgmu-wins-in-supreme-court-will-give-admissions-on-65-seats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC में जीता KGMU, 65 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC में जीता KGMU, 65 सीटों पर होंगे दाखिले
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Sep 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत हासिल हुई है। इससे तमाम युवाओं को भी बड़ी खुशी मिलनी तय है।
विज्ञापन
केजीएमयू और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के बीच सुप्रीम कोर्ट में चल रहे 65 सीटों पर दाखिले से संबंधित केस में गुरुवार को केजीएमयू ने जीत हासिल कर ली है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, केजीएमयू को इन सीटो पर 30 सितंबर तक दाखिलों की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। यानी, जल्द ही डीजीएमाओ की ओर से दोबारा काउंसिलिंग कराने के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इससे उन छात्र-छात्राओं को भी फायदा होगा, जो अचानक सीटें कम हो जाने के कारण केजीएमयू मे दाखिला नहीं ले सके थे और उन्हें दूसरे जिले के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना पड़ा था।
विज्ञापन
नए काउंसलिंग के लिए उन्हें अपने वर्तमान कॉलेज से एनओसी हासिल करनी होगी और फिर से प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
गौरतलब है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने इन 65 सीटों पर यह कहते हुए दाखिले की रोक लगा दी थी कि यहां जरूरी संसाधन नहीं हैं।