फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU team will visit homes of serious cancer patients to check their health

Lucknow News: कैंसर के गंभीर मरीजों का घर जाकर हाल लेगी केजीएमयू की टीम

Wed, 25 Jun 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
KGMU team will visit homes of serious cancer patients to check their health
लखनऊ। अस्पताल पहुंचने में लाचार कैंसर मरीजों का हाल लेने के लिए केजीएमयू की टीम खुद ही उनके घर जाएगी। केजीएमयू में निजी कंपनी के फाउंडेशन के सहयोग से इसके लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके लिए जरूरतमंदों को टोल फ्री नंबर 18002027777 पर फोन करना होगा।
विज्ञापन

केजीएमयू में रेडियोथेरेपी विभाग के प्रमुख प्रो. राजीव गुप्ता ने बताया कि कई मरीजों की हालत ऐसी होती है कि वे अस्पताल तक नहीं आ पाते हैं। इसे देखते हुए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसमें मरीज को टोल फ्री नंबर पर फोन करना होता है। यहां मरीज की स्थिति का आकलन किया जाता है। अगर लगता है कि वास्तव में मरीज अस्पताल आने लायक नहीं है तो फिर टीम उसके घर जाकर हालचाल लेती है और जरूरी परामर्श देती है। फिलहाल इसके लिए सप्ताह में दो दिन तय किए गए है।
विज्ञापन

विभाग में प्रो. राजेंद्र कुमार को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम केजीएमयू के 30 किलोमीटर के दायरे में माैजूद मरीजों के घर तक जाती है। भ्रमण के साथ ही टीम शोध भी कर रही है। इसका ब्योरा अध्ययन पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में हर साल आते हैं करीब चार हजार नए मरीज
प्रो. राजीव गुप्ता ने बताया कि रेडियोथेरेपी विभाग में हर साल करीब चार हजार नए मरीज आ रहे हैं। इनमें से आधे मरीज मुंह के कैंसर वाले होते हैं। बाकी अन्य विभाग के होते हैं।

एक लाख की आबादी पर 30 मरीज
प्रो. राजीव गुप्ता के मुताबिक कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इस समय हर एक लाख की आबादी पर इसके 30 मरीज हैं। इलाज के लिए रेडियोथेरेपी और सर्जरी के साथ ही कीमोथेरेपी की व्यवस्था है। हालांकि, मरीज के प्राथमिक इलाज में अब भी रेडियोथेरेपी और सर्जरी ही सबसे अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed