{"_id":"63bc7cc61b2ac468fa46df48","slug":"kgmu-take-help-to-lucknow-university-lucknow-news-lko6658851103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय से नैक के लिए मदद लेगा केजीएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय से नैक के लिए मदद लेगा केजीएमयू
Tue, 10 Jan 2023 05:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:24 PM IST
सार
केजीएमयू में अगले महीने नैक ग्रेडिंग के लिए निरीक्षण होना है। ग्रेडिंग में सुधार के लिए बैठकों का दौर जारी है। इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति की भी सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अब लखनऊ विश्वविद्यालय की राह पर चलकर नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिएशन काउंसिल (नैक) के निरीक्षण में अपनी ग्रेडिंग सुधारने की तैयारी कर रहा है। चिकित्सा विश्वविद्यालय में अगले महीने की दो, तीन और चार फरवरी को नैक का निरीक्षण होना है। इसे लेकर परिसर में सोमवार को दिन भर बैठकों का दौर जारी रहा। इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में हाल ही में ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लविवि ने सीमित संसाधन, कम बजट, शिक्षकों की कम संख्या के बावजूद सरकारी विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस की ग्रेड दिलाई है। केजीएमयू में इस समय शिक्षकों के पद विज्ञापित हो चुके हैं। आर्थिक संसाधन के मामले भी केजीएमयू लविवि से संपन्न है। ऐसे में वह भी बेहतर रैंक की उम्मीद लगाए हुए है। पिछली बार केजीएमयू को ए ग्रेड हासिल हुई थी लेकिन लविवि की ओर से ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने के बाद उस पर भी दबाव बन गया है। इसलिए अपनी तैयारियों के साथ ही लविवि से सहयोग लेने में भी केजीएमयू पीछे नहीं हट रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होटल सील: मकान का मानचित्र पास कराया और बना लिया होटल, यहीं पार्टी कर रहे थे मेजर की कार जलाने वाले दबंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से, यहां देखें हाईस्कूल-इंटर परीक्षा का पूरा टाइम-टेबल
लाइब्रेरी और प्रयोगशाला पर होगा फोकस
लविवि ने नैक के लिए सबसे ज्यादा नंबर अपनी सायबर लाइब्रेरी से जुटाए। इसके साथ ही सभी सूचनाओं का बेहतर प्रेजेंटेशन भी लविवि के लिए फायदेमंद रहा। केजीएमयू की लाइब्रेरी सौ साल से ज्यादा पुरानी और यहां 20 से ज्यादा बड़ी प्रयोगशालाएं हैं। इसे देखते हुए केजीएमयू भी अपनी विशेषताओं को प्रजेंटेशन में विशिष्ट रूप से दिखाने की तैयारी कर रहा है।