फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU started counseling centre for students

केजीएमयू ने मेडिकल छात्रों के लिए शुरू किया परामर्श केंद्र

Wed, 08 Sep 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
KGMU started counseling centre for students
केजीएमयू ने पढ़ाई और अन्य समस्याओं की वजह से तनाव से जूझ रहे विद्यार्थियों के लिए छात्र परामर्श केंद्र की शुरुआत की है। विवि के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। यह केंद्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से संचालित है।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू डॉ. आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र की स्थापना छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखकर की गई है। युवा समाज का सबसे महत्वपूर्ण वर्ग है और इसे आसानी से गुमराह किया जा सकता है। इसके अलावा कॉलेज में जीवन परिवर्तन की अवधि नए तनाव और समस्याएं ला सकती है। इसको देखते हुए इसका शुभारंभ किया गया है। डॉ. शिउली ने बताया कि परामर्श केंद्र में वर्तमान में चार प्रशिक्षित परामर्शदाता हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक काउंसलर सप्ताह में दो दिनों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनसे परामर्श के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट केजीएमयू की वेबसाइट के माध्यम से लिया जा सकता है। इस मौके पर मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक अग्रवाल, वृद्धावस्था मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव, असिस्टेंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर, मनोवैज्ञानिक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed