फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU slashed diploma courses fees upto 45 percent

केजीएमयू में 47 फीसदी तक कम हुई डिप्लोमा फीस, विश्वविद्यालय में अब सभी डिप्लोमा की फीस होगी एक समान

Sun, 14 Mar 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
KGMU slashed diploma courses fees upto 45 percent
केजीएमयू
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अब सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की फीस एक समान होगी। इसके तहत अब विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में 43,000 तथा द्वितीय वर्ष में 33,500 रुपये चुकाने होंगे। नए बदलाव से 10 पाठ्यक्रमों की फीस में 47 फीसदी तक कमी आएगी, वहीं तीन की फीस में बढ़ोत्तरी होगी। चिकित्सा विश्वविद्यालय के डिप्लोमा पाठ्यक्रम अभी तक शासन की ओर से तय होती थी, लेकिन इस साल से केजीएमयू को यह अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन

केजीएमयू में इस समय विभिन्न विशेषज्ञों के अधीन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है। इनकी ट्यूशन फीस शासन द्वारा निर्धारित होती है। अभी तक शासन ने एक्सरे और रेडियोथेरेपी की ट्यूशन फीस 18 हजार रुपये निर्धारित कर रखी थी, जबकि अन्य टेक्नीशियन की ट्यूशन फीस 54 हजार रुपये थी। इसको देखते हुए केजीएमयू ने अपनी फीस एक्सरे, रेडियोथेरेपी तथा मेडिकल लेबोरेट्री के डिप्लोमा की कुल फीस 27,500 रुपये तथा विभिन्न टेक्नीशियन डिप्लोमा की फीस 63,500 रुपये निर्धारित कर रखी थी। केजीएमयू प्रशासन ने इसको लेकर शासन से बात की। विवि का तर्क था कि निजी संस्थानों में उपकरण स्थापित करने की फीस काफी होती है, जबकि केजीएमयू में पहले से ही सरकारी अनुदान से मशीन और उपकरण लगे हुए हैं। इसलिए उनकी फीस कम की जा सकती है। केजीएमयू के तर्क पर शासन ने अपनी मंजूरी देते हुए विवि को फीस तय करने का अधिकार दे दिया। इसके बाद केजीएमयू ने नई फीस तय करके इसे कार्य परिषद से पास करा लिया है। अब सभी डिप्लोमा में प्रथम वर्ष की फीस 43 हजार तथा द्वितीय वर्ष की फीस 33,500 रुपये ही होगी। इस तरह से टेक्नीशियन के डिप्लोमा में विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में 32 प्रतिशत तथा द्वितीय वर्ष में 47 फीसदी कम फीस देनी पड़ेगी। हालांकि एक्सरे के कोर्स में फीस में 56 फीसदी की बढ़ोतरी भी हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2021-23 में नई फीस के आधार पर ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद बढ़ी प्रशिक्षित स्टाफ की मांग
कोरोना काल में चिकित्सा सुविधाओं और प्रशिक्षित स्टॉफ की मांग में तेजी आई है। ऐसे में सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में दाखिले की मारामारी है। केजीएमयू ने ज्यादातर पाठ्यक्रमों की फीस कम कर दी है। इसका सीधा फायदा युवाओं को होगा। वे कम फीस पर केजीएमयू जैसे विश्वस्तरीय संस्थान से अपनी डिग्री प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कोर्स में कितनी फीस
पाठ्यक्रम पुरानी फीस नई फीस प्रथम वर्ष नई फीस द्वितीय वर्ष
डिप्लोमा इन डायलिसिस टेक्नीशियन 63,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री टेक्नीशियन 63,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन ओटी टेक्नीशियन 27,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन 27,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन सैनिटेशन 63,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी टेक्नीशियन 63,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन सीटी स्कैन टेक्नीशियन 63,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन 63,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नीशियन 27,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन एमआरआई टेक्नीशियन 63,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन 63,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन एक्सरे टेक्नीशियन 27,500 43,000 33,500
डिप्लोमा इन ब्लड ट्रांसफ्यूजन 63,500 43,000 33,500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed