फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu satarted foot and virtual reality lab

Lucknow News: केजीएमयू में शुरू हुई फुट और वर्चुअल रियलिटी लैब

Sat, 05 Jul 2025 05:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
kgmu satarted foot and virtual reality lab
केजीएमयू में कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने किया फुट और वर्चुअल रियलिटी लैब का शुभारंभ
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने शनिवार को पीएमआर विभाग में फुट और वर्चुअल रियलिटी लैब का शुभारंभ किया। इन लैब के माध्यम से दिव्यांगों को बेहतर तरीके से कृत्रिम अंग लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पीएमआर विभाग के प्रमुख प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पीएमआर दिवस के माैके पर इन दो लैब का शुभारंभ किया गया है। वर्चुअल रियलिटी लैब के माध्यम से आभासी वास्तविकता (वीआर) प्रणालियों का उपयोग करके पुनर्वास में मदद की जाती है। वहीं फुट प्रेशर एनालसिस लैब में मरीज के पैर के दबाव का आकलन किया जाता है। इसकी सहायता से मरीज की चलने की समस्याओं का समाधान किया जाता है। प्रोफेसर डाॅ. दिलीप कुमार ने कहा फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन जिसे फिजियाट्री भी कहा जाता है, एक चिकित्सा विशेषता है जो शारीरिक अक्षमताओं वाले व्यकितयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य विभिन्न प्रकार की चिकित्सा कार्यात्मक सीमाओं वाले लोगों की मदद करना है। कार्यक्रम में डॉ रत्नेश कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष पीएमआर डॉ. एके अग्रवाल, राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पीएमआर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वी एस गोगिया ,डाॅ. सुधीर मिश्रा, डाॅ. गणेश यादव, डाॅ. ओसामा नियाज, डाॅ. संदीप गुप्त, डाॅ. मोहित किशोर श्रीवास्तव माैजूद रहे।
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
इस माैके पर पैरामीडिकल छात्रों एवं नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अंकिता गुप्ता (नर्सिंग ऑफिसर) ने प्रथम स्थान, करन (एमबीबीएस छात्र) ने द्वितीय स्थान और अमन (डीपीटी छात्र) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed