फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu's doctor on cbi's radar for admitting accused of scam without reason

घोटाले के आरोपी को बिना बीमारी भर्ती रखने का मामला: सीबीआई के रडार पर केजीएमयू के डॉक्टर

Fri, 05 Jul 2019 04:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 05 Jul 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
kgmu's doctor on cbi's radar for admitting accused of scam without reason
kgmu
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के डॉक्टरों पर सीबीआई का शिकंजा कस सकता है। रोटोमैक कंपनी के चेयरमैन को बिना मर्ज कई माह तक भर्ती रखने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीबीआई ने कोठारी की सभी जांच रिपोर्ट तलब करके दूसरे विशेषज्ञों से राय ली है। इसमें कोठारी को स्पाइन समेत दूसरी बीमारी की जद में न होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, विक्रम कोठारी केजीएमयू में डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल रिहैबिलेशन विभाग के प्राइवेट वार्ड में दो माह से भर्ती है। सीबीआई इन डॉक्टरों से जल्द पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी रोटोमैक समूह के चेयरमैन विक्रम कोठारी (70) ने मुंबई में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के बाद हाथ-पैर में कमजोरी की शिकायत की थी। इसके बाद कोठारी को केजीएमयू के पीएमआर विभाग में भर्ती कराया गया। करीब दो माह से अधिक समय से वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती होकर मौज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठारी पर मेहरबान केजीएमयू डॉक्टरों पर सीबीआई की नजर टेढ़ी हो गई है। कोठारी से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट तलब कर पीजीआई-बलरामपुर अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञ को एक्सपर्ट राय के लिए बुलाया गया। इन्होंने कोठारी को किसी तरह की कोई परेशानी न होने का दावा किया है।

ऐसे में बिना मर्ज कोठारी को मौज कराने वाले डॉक्टरों पर सीबीआई का शिकंजा कस सकता है। केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार के मुताबिक, विक्रम कोठारी पीएमआर विभाग में भर्ती हैं, उनकी हालत में सुधार है। मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। इसमें विशेषज्ञ अपनी राय देकर कोठारी की छुट्टी करेंगे।
 

पहले आठ डॉक्टरों के इलाज से नहीं हुआ था फायदा

इससे पहले 22 मार्च 2018 को तबीयत बिगड़ने पर विक्रम कोठारी को केजीएमयू लाया गया था। चक्कर आने व अनियंत्रित डायबिटीज के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था। 21 अप्रैल को कोठारी को शताब्दी के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन की कई चिट्ठियों के बाद केजीएमयू ने आठ डॉक्टरों की टीम बनाई थी। करीब तीन महीने इलाज के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला था। मामले में किरकिरी के बाद केजीएमयू प्रशासन ने उन्हें पीजीआई रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed