{"_id":"671552c04a65fe0c0e0b50a4","slug":"kgmu-mbbs-students-learned-yoga-lucknow-news-c-13-1-lko1020-922139-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू : एमबीबीएस छात्रों ने सीखा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू : एमबीबीएस छात्रों ने सीखा योग
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन की ओर से रविवार को केजीएमयू के एमबीबीएस स्टूडेंट्स के लिए योग शिविर लगा। लविवि के डॉ. अमरजीत यादव के निर्देशन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शारीरिक संतुलन के लिए वृक्षासन व चक्रासन, मस्तिष्क विकास के लिए पद्मासन, लिवर, किडनी, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जानुसिरासन का अभ्यास कराया गया। कमर, रीढ़, पेट की मांसपेशियों को सशक्त बनाने के लिए अर्ध मत्स्येंद्र आसन की विधि बताई गई।
शरीर की ग्रंथियों व मूत्र संबंधी रोगों के बचाव में पश्चिमोत्तानासन उपयोगी है। रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ व लचीला बनाने के लिए धनुरासन व नौकासन का अभ्यास कराया। केजीएमयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. आरएएस कुशवाहा, विवेक सिंह चौहान, मोनिका सिंह, प्रीती मनुज व सविता रंजन मौजूद रहे।