फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu kidney transplant.

‘जिएगा’ डॉक्टरों के लिए मर चुका बदलू

Sat, 28 Feb 2015 05:07 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
kgmu kidney transplant.

काकोरी के बदलू राम (50) मरकर भी तीन लोगों की जिंदगी दे गए। सिर पर चोट के कारण उसकी ब्रेन डेथ हो चुकी थी।

विज्ञापन


इसीलिए ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने उसके अंग दान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने का प्रस्ताव बदलू के परिवारीजनों के सामने रखा।

अनुमति मिलने के बाद बदलू का लिवर और दोनों किडनी मरीजों को ट्रांसप्लांट करने के लिए निकाल ली गई।

उसका लिवर आरएनआर आर्मी हॉस्पिटल दिल्ली, एक किडनी केजीएमयू और दूसरी किडनी एसजीपीजीआई के मरीज को ट्रांसप्लांट के लिए दी गई।

यह पहला मौका है जब केजीएमयू में कैडबर से किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। पीजीआई में यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध्ा है।

काकोरी के वली नगर मोहल्ला निवासी किसान बदलू बुधवार को विरोधियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे।

जरूरतमंदों को मिली नई जिंदगी

kgmu kidney transplant.

परिवारीजन उन्हें लेकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बदलू के ब्रेन डेथ की जानकारी दी।

साथ ही बताया कि ऐसे व्यक्ति की चिकित्सा की दृष्टि में मौत हो जाती है, लेकिन उसके अंग कई घंटों तक सही सलामत रहते हैं।

इन अंगों को प्रत्यारोपित किया जा सकता है। काउंसलिंग के बाद बदलू के भांजे संजीव कुमार ने अंग लेने की अनुमति दे दी।

इसके बाद किडनी के लिए एसजीपीजीआई और केजीएमयू के एक-एक मरीज का चयन कर लिया गया। जबकि लिवर प्रत्यारोपण के नेशनल आर्गन ट्रांसप्लांट नेटवर्क का सहारा लिया गया।

जरूरतमंद मरीज मिलने के बाद बदलू के शरीर से अंगों को निकालने की तैयारी शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed