Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU intern doctor arrested in sexual harassment case

Lucknow News: यौन शोषण के मामले में केजीएमयू का इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
KGMU intern doctor arrested in sexual harassment case
डॉक्टर मो. आदिल
लखनऊ। नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने केजीएमयू से इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस डॉक्टर मो. आदिल को बृहस्पतिवार गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अलीगंज स्थित पीजी में रहने वाली छात्रा की कुछ समय पहले कैसरबाग आगा साहब की कोठी स्थित फ्लैट के निवासी मो. आदिल से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि आदिल ने उससे दोस्ती की और प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसको अपने फ्लैट पर बुलाया और यौन शोषण किया। कुछ दिन तक सब कुछ सामान्य चलता रहा। पीड़िता को लगा कि आरोपी सच में उससे शादी करना चाहता है। कुछ दिन पहले छात्रा ने आरोपी से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। छात्रा के दबाव बनाने पर आरोपी शादी से मुकर गया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा था। युवती ने 29 दिसंबर को कैसरबाग थाने में आरोपी मो. आदिल के खिलाफ यौैन शोषण और धमकाने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पीड़ित का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। बयान में भी पीड़िता ने एफआईआर में दर्ज आरोप को दोहराया। इस मामले में पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में लगी थी। जांच में पता चला कि डॉक्टर आदिल मूल रूप से बरेली के रामपुर गार्डन का निवासी है। पुलिस ने वहां भी दबिश दी, पर वह हाथ नहीं लगा। सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार को पुलिस को उसकी लोकेशन कैसरबाग स्थित रेडक्राॅस अस्पताल के पास मिली। मौके पर पहुंच आदिल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed