फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU doctors will run OPD till 5 o'clock

Lucknow News: पांच बजे तक ओपीडी चलाएंगे केजीएमयू के डॉक्टर

Sun, 09 Feb 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
KGMU doctors will run OPD till 5 o'clock
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के शिक्षक (डाक्टर) पीजीआई शिक्षकों के समान भत्ते के लिए अपने काम के घंटे बढ़ाएंगे। शिक्षकों की आम सभा में शनिवार को इस पर चर्चा हुई। तय किया कि पीजीआई की तर्ज पर वे भी पांच बजे तक ओपीडी का संचालन करेंगे। शिक्षक संघ की आम सभा में कुलपति को पद्मश्री मिलने पर सम्मानित करने का फैसला भी किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. केके सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 में सरकार ने केजीएमयू के शिक्षकों को पीजीआई के समान वेतन व भत्ता देने के लिए परिनियमावली में संशोधन किया था। इसके बावजूद अब भी भत्ते और अन्य कई सुविधाओं के मामले में बराबरी नहीं मिली है। पीजीआई शिक्षक रोजाना एक घंटा ज्यादा ड्यूटी करते हैं, इसलिए अब केजीएमयू शिक्षक भी उनके बराबर ही ड्यूटी करेंगे। शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि शिक्षकों की ग्रेच्युटी संबंधित पत्रावली कार्यपरिषद से अनुमोदित होने के बाद भी कई साल से शासन स्तर पर लंबित है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed