फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu doctor made new penis with plastic surgery

हाथ की खाल का इस्तेमाल कर बनाया पुरुष जननांग!

Sun, 19 Apr 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 19 Apr 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
kgmu doctor made new penis with plastic surgery

केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 28 साल के एक युवक को नई जिंदगी दे दी। साफ-सफाई न रखने के कारण युवक के जननांग वाले हिस्से में संक्रमण हो गया था। इस संक्रमण से पहले तो उसके वृषण कोष (टेस्टिस) में गैंगरीन हुआ।

विज्ञापन


सही इलाज न मिलने के कारण ये संक्रमण जननांग तक पहुंच गया और वहां भी गैंगरीन हो गया। कहीं फायदा न मिलने पर जब वो केजीएमयू पहुंचा तो प्लास्टिक सर्जरी विभाग में प्रो. विजय कुमार ने माइक्रोसर्जरी कर उसका नया जननांग बना दिया। अब वो तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।
विज्ञापन


प्रो. विजय कुमार ने बताया कि बहराइच निवासी युवक (28) ओपीडी में अपनी परेशानी लेकर आया था। जांच के बाद पाया गया कि उसे ‘फोर्नियर गैंगरीन’ बीमारी थी। ये बीमारी जननांग के हिस्से में सफाई न रखने के कारण या फिर मधुमेह रोगियों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्म की वजह से छिपाता रहा ‌बीमारी

kgmu doctor made new penis with plastic surgery

संक्रमण की शुरुआत में इस युवक ने अपनी ये बीमारी छिपा ली। शर्म और सामाजिक प्रताड़ना से बचने के कारण वो खुलकर किसी से इस बारे में बात भी नहीं करता था। धीरे-धीरे जब संक्रमण वृषण कोष से बढ़कर जननांग तक पहुंच गया और गैंगरीन के रूप में बदल गया तब वो केजीएमयू आया।

युवक की जांच में पता चला कि उसे मधुमेह नहीं है। प्रो. विजय कुमार ने बताया कि बीती नौ अप्रैल को युवक की सर्जरी की गई। इसमें उसके बाएं हाथ से खाल और मांसपेशियां लेकर नया जननांग बनाया गया। रेडियर आर्टरी व वेन से उसमें पेशाब का रास्ता बनाया।

वैवाहिक जीवन में नहीं आएगी कोई दिक्कत

kgmu doctor made new penis with plastic surgery

जननांग में रक्त संचार (खून की दौड़ान) के लिए उसे जांघ की आर्टरी और वेन से जोड़ा गया। जिससे मांसपेशियों और खाल को जीवित रखा जा सके। प्रो. विजय कुमार ने बताया कि आर्टरी व वेन रक्त संचार के लिए आवश्यक होती है जबकि नर्व संवेदना का कार्य करती है।

लगभग छह घंटे की सर्जरी के बाद इसे जननांग को माइक्रोसर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। इस सर्जरी में उनके साथ रेजीडेंट डॉ. प्रेमशंकर व डॉ. रिचा शामिल थीं।

इसके अलावा डॉ. शोभना जफा के नेतृत्व में एनेस्थीसिया की टीम ने इस सर्जरी में मदद की। प्रो. विजय ने बताया कि युवक अभी प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती है। जल्दी उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीज का वैवाहिक जीवन भी सफल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed