फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU conversion case: Police seize Dr. Rameez's laptop and mobile phone, which could reveal crucial clues.

केजीएमयू धर्मांतरण मामला: पुलिस के हाथ लगे डॉ. रमीज के लैपटॉप और मोबाइल, खुल सकती हैं अहम कड़ियां

Tue, 20 Jan 2026 07:40 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 20 Jan 2026 07:40 PM IST
सार

लखनऊ कैंट में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से आरपीएफ इंस्पेक्टर की पत्नी अनुराधा की दर्दनाक मौत हो गई। धक्का लगने से सड़क पर गिरीं अनुराधा को बस ने कुचल दिया। बाइक चालक घायल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
KGMU conversion case: Police seize Dr. Rameez's laptop and mobile phone, which could reveal crucial clues.
केजीएमयू विवाद केस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केजीएमयू की महिला रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी डॉ. रमीज का पुलिस ने मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद कर लिया है। आरोपी 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ की है। आरोपी से उसके गिरोह के बारे में भी जानकारी ली गई है।

विज्ञापन


एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि डॉ. रमीज से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। फोन और लैपटॉप बरामद करने में सफलता मिली है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि आरोपी ने मोबाइल फोन से सारे चैट और बहुत से लोगों के नंबर डिलीट किए हैं। 
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम की मदद से डिलीट किए गए डाटा को रिकवर कराने का प्रयास चल रहा है। इसके बाद ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता चल सकेगा।सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गोपनीय स्थान पर रमीज से पूछताछ कर रही है। पुलिस रमीज को उसके कुछ ठिकानों पर भी लेकर गई। आरोपी से एसटीएफ ने भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सवालों पर साधी चुप्पी

पुलिस ने आरोपी से महिला रेजिडेंट पर धर्मांतरण का दबाव डालने के बारे में जब सवाल किए तो आरोपी ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। वह चुप्पी साधे रहा। आगरा में डॉ. परवेज से संबंधों पर भी आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी किन-किन शहरों में गया, इस संबंध में भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा नेपाल सीमा तक आरोपी किन लोगों की मदद से पहुंचा था, इसकी जानकारी भी ली गई है।

पीड़िता से नहीं कराया सामना

पुलिस ने यौन शोषण पीड़िता से आरोपी का सामना नहीं कराया। पीड़िता ने भी आरोपी से मिलने से इन्कार कर दिया। पूछताछ में रमीज ने माता-पिता की संलिप्तता से इन्कार किया है। आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता के संपर्क में था। दोनों की मुलाकात भी होती थी। हालांकि, धर्मांतरण के प्रयास में उसके माता-पिता की कोई भूमिका नहीं है। पुलिस ने धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले मौलाना और गवाह के बारे में भी रमीज से जानकारी ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed