फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU begins investigation into attempted conversion case

Lucknow News: धर्मांतरण के प्रयास मामले में केजीएमयू ने शुरू की छानबीन

Mon, 22 Dec 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
KGMU begins investigation into attempted conversion case
केजीएमयू।
लखनऊ। रेजिडेंट डॉक्टर के धर्मांतरण के प्रयास के सनसनीखेज मामले में केजीएमयू ने अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक उसे इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रशासन ने जांच के लिए आरोपी छात्र और पीड़ित छात्रा का ब्योरा निकाला है। इनसे प्रारंभिक स्तर पर पूछताछ भी की है। शनिवार को दीक्षांत समारोह में फंसे होने के बावजूद केजीएमयू प्रशासन ने इसमें तेजी दिखाई और इसी दिन रेजिडेंट डॉक्टरों का पूरा ब्योरा तलब कर लिया। सोमवार को संस्थान खुलने पर इस मामले में समिति भी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

हरकत में आईं खुफिया एजेंसियां
रेजिडेंट डॉक्टर के धर्मांतरण के प्रयास और पूर्व में एक अन्य डॉक्टर का धर्मांतरण होने के मामले में खुफिया एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। इनका पहला लक्ष्य धर्मांतरण के पुराने मामले की सच्चाई जांचनी है। खुफिया एजेंसियों ने आरोपी और पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर का ब्योरा जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
केजीएमयू के एक रेजिडेंट डॉक्टर के पिता ने पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर पर बेटी का धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग के पास भेजी है। पीड़िता के पिता का यह भी कहना है कि आरोपी ने उनकी बेटी से शादी करने से पहले धर्म बदलने का दबाव बनाया। मना करने पर भी परेशान करता रहा। इसी वजह से बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी यह भी है कि आरोपी फरवरी में एक अन्य लड़की का धर्म बदलवाकर उससे शादी कर चुका है।



Iफिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद केजीएमयू प्रशासन ने अपने स्तर पर छानबीन शुरू की है। शिकायत मिलने पर समिति बनाकर जांच शुरू की जाएगी। I
I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article