फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU administration changed parking fee

केजीएमयू प्रशासन ने पार्किंग शुल्क में किया बदलाव, इन्हें मिलेगी राहत

Tue, 19 Feb 2019 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Feb 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
KGMU administration changed parking fee
डेमो

केजीएमयू प्रशासन ने पार्किंग शुल्क के मामले में अपना फैसला बदल दिया है। अब रेजीडेंट एवं कर्मचारियों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। तीमारदारों से वसूली जारी रहेगी। इतना ही नहीं केजीएमयू प्रशासन ने जुर्माना राशि भी घटा दी है। केजीएमयू में दर्जनभर विभागों के सामने सशुल्क पार्किंग खोल दी गई है।

विज्ञापन

 

15 फरवरी को आदेश हुआ था कि रेजीडेंट एवं कर्मचारियों से भी पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंदी प्रदीप गंगवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपा। बताया कि कर्मचारियों से पार्किंग शुल्क लेना मौलिक अधिकारों का हनन है।

विज्ञापन

 

इस पर केजीएमयू प्रशासन ने अपना फैसला बदल दिया है। 18 फरवरी को दोपहर बाद जारी आदेश में क हा गया है कि अब चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। 18 फरवरी तक स्टीकर लगे वाहनों से किसी तरह का जुर्माना नहीं वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद गलत तरीके से खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों पर पांच सौ की जगह तीन सौ और दोपहिया वाहनों पर दो सौ के स्थान पर 100 रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed