{"_id":"63023bd6d9ba9d3d524095ff","slug":"keshav-who-is-in-the-race-for-the-state-president-said-the-organization-is-bigger-than-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल केशव प्रसाद ने कहा, संगठन सरकार से बड़ा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल केशव प्रसाद ने कहा, संगठन सरकार से बड़ा है
Sun, 21 Aug 2022 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:02 PM IST
सार
हालांकि केशव इस तरह के बयान पहले भी दे चुके है। लेकिन प्रदेश में सरकार और संगठन में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच केशव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है। उल्लेखनीय है कि केशव भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में है।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट ने नई राजनीतिक हलचल शुरू कर दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि संगठन सरकार से बड़ा है। उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने गाजियाबाद में ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक से अपनी नई पारी की शुरुआत की। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव ने ट्वीट कर कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है।
विज्ञापन
वैसे तो केशव इस तरह के बयान पहले भी दे चुके है, लेकिन प्रदेश में सरकार और संगठन में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच केशव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केशव भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन