फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Prasad Maurya SAYS BJP will win over 300 seats in the assembly elections, victory will be dedicated to Ram

केशव प्रसाद का सपा पर हमला: कहा-पहले राम भक्तों पर गोलियां चलवाई अब चुनावी नाटक कर राम भक्ति दिखा रहे

Sat, 04 Dec 2021 11:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो हमको सलाह दे रहे हैं कि हम पार्टी का चुनाव निशान बदल कर बुलडोजर रख लें। उनको हम सलाह दे रहे हैं कि वह अपनी पार्टी का चुनाव निशान एके- 47 रखे लें। क्योंकि सपा गुंडे, माफिया और अपराधियों की पार्टी हैं इस बात को जनता भी अच्छी तरह से जान चुकी है। 
 

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya SAYS BJP will win over 300 seats in the assembly elections, victory will be dedicated to Ram
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा, बसपा और कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि यहां जुटी भीड़ गवाह है कि 2022 में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीत रही है। यह जीत भगवान श्रीराम को समर्पित होगी। सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो हमको सलाह दे रहे हैं कि हम पार्टी का चुनाव निशान बदल कर बुलडोजर रख लें। 
विज्ञापन


उनको हम सलाह दे रहे हैं कि वह अपनी पार्टी का चुनाव निशान एके- 47 रखे लें। क्योंकि सपा गुंडे, माफिया और अपराधियों की पार्टी हैं इस बात को जनता भी अच्छी तरह से जान चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि भले ही तीनों दल एक हो जाएं लेकिन वह सत्ता में आने वाले नहीं हैं क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। क्योंकि हमने जो कहा वह कर दिखाया और जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे। 
विज्ञापन


हम बिना किसी भेदभाव के विकास कर रहे हैं। डिप्टी सीएम शनिवार को सिद्धौर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में एक जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान 34 करोड़ की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला कहा कि सपा में गुंडे माफिया और अपराधियों का बोलबाला है। सपा सरकार में गुंडे पुलिस को धमकाते थे लेकिन आज पूरी तरह से कानून का राज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस के दलाल गरीबों का हक लूट लेते थे केंद्र से सौ रुपये चलता था तो 15 रुपये ही गरीब तक पहुंचता 85 रुपये पर दलालों का कब्जा था और कागजों पर विकास हो रहा था। लेकिन मोदी और योगी का संदेश है कि गरीब को उसका हक मिलना चाहिए भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। 

डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश और देश का विकास कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हिंदु, मुसलमान, अगड़ा, पिछड़ा सबको मिल रहा है। भाजपा किसी एक कि नहीं सबकी पार्टी है इसलिए विपक्षी जनता को गुमराह करने की कोशिश न करें जनता सब समझ चुकी है। कहा पहले राम भक्तों पर गोलियां चलवाई अब चुनावी नाटक कर राम भक्ति दिखा रहे हैं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं में हैं, यहीं कारण है कि भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के समय मैदान में आने वाले अखिलेश को विकास नहीं दिखाई देता है। केशव ने कहा कि विरोधी चाहे जितने दलों को जोड़ लें योगी और मोदी को रोक नहीं सकते। 

मोदी की ही देन है कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। अखिलेश कह रहे हैं कि हम पार्टी का चुनाव चिह्न बदल कर बुलडोजर रख लें। यदि सरकारी जमीनों पर कब्जा होगा तो बुलडोजर चलेगा। चूंकि सपा गुंडे, माफिया और अपराधियों की पार्टी है इसलिए मेरी सलाह है कि वह अपना चुनाव निशान साइकिल की जगह एके- 47 रख लें। कहा कि सपा में गुंडे, बसपा में भ्रष्टाचारी और कांग्रेस से फोटो खिंचवाने वालों को निकाल दें तो इनके पास कोई नहीं है। 

कहा आज ये पिछड़ों की बात कर रहे हैं जब 2012 में इनकी सरकार थी तो इन्होंने पिछड़ों के लिए कितना काम किया, सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। विरोध 2017 में जितने सीटें जीतें थे उतनी भी नहीं जीत पाएंगे जबकि भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। इसलिए अधिकारी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दें क्योंकि कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार बनी थी और फिर बनने जा रही है इसलिए जनता से अपील है कि इस बार चूकना नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed