फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav prasad maurya says bjp can not be defeated.

...तो भाजपा को 50 साल तक कोई सत्ता से नहीं हटा पाएगा : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Mon, 12 Nov 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya says bjp can not be defeated.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जनहित के बजाय अपने और अपने लोगों के हित में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों के कामों से जनता को बदलाव का एहसास हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरकारें जनता के दरवाजे तक पहुंची हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। इसी तरह काम होते रहे तो अगले एक-दो चुनाव नहीं, बल्कि 50 साल तक भाजपा को सत्ता से कोई हटा नहीं पाएगा। केशव रविवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


मौर्य ने गैरभाजपा दलों के गठबंधन की चुनौती के सवाल पर कहा कि विपक्ष भाजपा की जीत की राह नहीं रोक पाएगा। जनता को पता है कि यह स्वार्थों का गठबंधन है। मोदी के साथ हुए जनता के गठबंधन के सामने स्वार्थों का यह गठबंधन कहीं टिकेगा नहीं। मौर्य ने यह दावा भी किया कि विपक्ष के पास न तो नेता हैं, न नीति, न नेतृत्व ही है। जनता भी जानती है कि स्वार्थों का यह गठबंधन टिकाऊ नहीं है। इसलिए वह भाजपा को ही वोट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में बाबर के नाम पर एक ईंट नहीं

एक सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। लेकिन, जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है, कुछ कहना उचित नहीं है। इतना जरूर कह सकता हूं कि अब अयोध्या में बाबर के नाम पर एक ईंट नहीं लगेगी। मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए जाने के मुद्दे पर कहा कि पहले दो विकल्पों (अदालत और आपसी बातचीत) को देखा जा रहा है। उसके बाद इस विकल्प पर भी विचार किया जाएगा।

कांग्रेस की ‘विनाश काले-विपरीत बुद्धि’

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखाओं पर पाबंदी की बात कहे जाने पर केशव ने कहा कि विनाश काल में कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि भी विपरीत दिशा में चल रही है। आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, जिस पर प्रतिबंध इस देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को करारा जवाब दे देगी। देश कांग्रेसमुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed