फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Prasad Maurya said, mother, sister or brother contest any election, Congress account will not be opened

Lucknow News : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मम्मी, दीदी या भैया कोई भी चुनाव लड़ें कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा

Fri, 24 Mar 2023 01:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Mar 2023 01:56 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी के पिछड़े वर्ग के होने के कारण कांग्रेस और गांधी परिवार उनका अपमान करता है। कांग्रेस को शताब्दी वर्ष 2047 तक सरकार नहीं बन सकती। राहुल गांधी तो देश के बाहर भी देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said, mother, sister or brother contest any election, Congress account will not be opened
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस का आचरण रहा है कि पिछड़े वर्ग का वोट लेकर सरकार बनाना और फिर उन्ही का शोषण करना।गरीब और पिछड़े वर्ग के नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में 80 सीट भाजपा को मिलेगी। देश मे भाजपा को 400 सीट मिलेगी। कांग्रेस का सफाया होगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे बताएं कि यूपीए सरकार में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं दिया।

विज्ञापन


मोदी के पिछड़े वर्ग के होने के कारण कांग्रेस और गांधी परिवार उनका अपमान करता है। कांग्रेस को शताब्दी वर्ष 2047 तक सरकार नहीं बन सकती। राहुल गांधी तो देश के बाहर भी देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टचार की संरक्षक बन गई है। राहुल को देश के पिछड़े वर्ग को जवाब देना चाहिए। देश की जनता मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। माननीय न्यायालय ने सजा सुनाई है उसे स्वीकार करना चाहिए। यदि उसके खिलाफ एक शब्द भी बोलेंगे तो यह न्यायालय का अपमान होगा। यूपी में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। मम्मी, दीदी या भैया कोई भी चुनाव लड़ें कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं देश-प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान किया था। इससे लोगों के दिलों में घाव लगा था। न्यायालय के फैसले ने इस घाव पर मरहम लगाने का काम किया है। शुक्रवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में केशव ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों, वंचितों और पिछड़ों को वोट बैंक से अधिक कुछ नहीं समझा। यहां तक कि 60 साल सरकार में रहने के बावजूद ओबीसी आयोग को संवेधानिक दर्जा तक नहीं दिया। इस काम को मोदी सरकार ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि 2024 में यूपी में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। वहीं देश में भी कांग्रेस सबसे छोटे दल के रूप में दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed