फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Prasad Maurya said list of SP is new culprits are same work of spreading panic by giving tickets to toughest criminals

केशव प्रसाद मौर्य बोले: सपा की लिस्ट नई है, अपराधी वही हैं, दुर्दांत अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने का किया काम 

Tue, 25 Jan 2022 12:23 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 25 Jan 2022 12:23 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने बालिका दिवस पर बलात्कारियों को टिकट देकर अपना मंसूबा जाहिर करने के साथ प्रदेश की जनता को अपमानित किया है। सपा ने दुर्दांत अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने का काम किया है। 

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said list of SP is new culprits are same work of spreading panic by giving tickets to toughest criminals
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट नई है, लेकिन उसमें दिए गए प्रत्याशी वही अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशियों की नई सूची से उसका चरित्र उजागर हुआ है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने बालिका दिवस पर बलात्कारियों को टिकट देकर अपना मंसूबा जाहिर करने के साथ प्रदेश की जनता को अपमानित किया है। सपा ने दुर्दांत अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने का काम किया है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अब तक चोरी-छिपे प्रत्याशी घोषित कर रहे अखिलेश को बहुत धन्यवाद कि उन्होंने अपने समाजवादी दंगाराज, गुंडाराज व भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेसडर की सूची जारी कर दी है। मौर्य ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, दंगाई, बलात्कारियों और मनी लांड्रिंग करने वाले लोगों के नाम जारी कर सपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed