फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Maurya targets Akhilesh, hooliganism will not be allowed on social media in Yogi government

Lucknow News : केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना, योगी सरकार में सोशल मीडिया पर गुंडई की अनुमति नहीं मिलेगी

Sun, 08 Jan 2023 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 Jan 2023 10:10 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी पुलिस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी और अडंगा लगाने वालों के साथ भी कानून के हिसाब से निपटेगी। सपा के इस मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से बीजेपी नेताओं, महिला नेताओं और पत्रकारों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां लगातार की जा रही हैं।

विज्ञापन
Keshav Maurya targets Akhilesh, hooliganism will not be allowed on social media in Yogi government
अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के ट्विटर हैंडल संचालक पर हो रही कानूनी कार्रवाई में अडंगा डालने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और उनके समर्थकों को आड़े हाथ लिया है। केशव ने कहा कि सोशल मीडिया पर गुंडई करने वाले लोगों को बचाने के लिए सपा प्रमुख पुलिस मुख्यालय पर गुंडई करना चाहते हैं। सपा अध्यक्ष को यह ध्यान रखना चाहिए योगी सरकार में गुंडो के लिए कोई स्थान नहीं हैं। कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कसी को भी आम नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग अपने विचार साझा करते हैं। दो विपरीत विचारधारा के लोग भी आपस में बातचीत करते हैंए लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें बलात्कार या जान से मारने की धमकी दी जाए। ये बेहद शर्म की बात है।  

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी और अडंगा लगाने वालों के साथ भी कानून के हिसाब से निपटेगी। सपा के इस मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से बीजेपी नेताओं, महिला नेताओं और पत्रकारों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां लगातार की जा रही हैं। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर भी अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है। यही नहीं, मनीष जगन अग्रवाल के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल से गौमाता और गौसेवा के लिए भी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed