यूपी की एक नदी में केरोसिन मिलने की सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी की कल्याणी नदी में केरोसिन निकलने की सूचना पर भूतत्व एवं खनिकर्म के एक अधिकारी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की और नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। नदी से केरोसिन निकली की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी में केरोसिन निकलने की सूचना किसी ने एसडीएम सदर को दी। एसडीएम सदर नीलम ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिस पर जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म के अधिकारियों को देते हुए मौके पर जाकर जांच के आदेश दिए।
जिस पर खनिकर्म अधिकारी अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि जो नमूना भरा गया है वह केरोसिन से मिलता जुलता पदार्थ लग रहा है जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि नदी में एक स्थान पर हर पांच मिनट बाद एक बुलबुला निकलता है और जिसमें केरोसिन जैैसा पदार्थ होता है। जब इस बात की जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो हकीकत जानने के लिए लोगों की पूरे दिन भारी भीड़ जुटी रही।