फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kejriwal slams bjp and congress supporters

'कांग्रेस, BJP को वोट, देश के साथ गद्दारी'

Sat, 03 May 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
kejriwal slams bjp and congress supporters

दिल्ली में सरकार चलाने में नाकाम रहने वाले केजरीवाल अमेठी में प्रचार के दौरान भड़क गए। उन्होंने इस बार कांग्रेस, भाजपा के वोटरों को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बोल अमेठी के मुसाफिरखाना में शुक्रवार को प्रचार के दौरान बिगड़ गए।

उन्होंने सभा के दौरान कांग्रेस और बीजेपी को वोट दिए जाने को देश के साथ गद्दारी करार दिया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस साठगांठ कर सरकार चलाते हैं।
विज्ञापन


इस सुविधाजनक राजनीति को खत्म करने के लिए वाराणसी में नरेंद्र मोदी और अमेठी में राहुल गांधी को चुनाव हारना जरूरी है।

कुमार विश्वास जीतेंगे

kejriwal slams bjp and congress supporters

केजरीवाल ने एक सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया कि अमेठी से आप उम्मीदवार कुमार विश्वास चुनाव जीत रहे हैं। वे आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुमार विश्वास के समर्थन में अमेठी और मुसाफिरखाना के औरंगाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और वंशवाद को हटाने के लिए कांग्रेस को पराजित करना जरूरी है। कांग्रेस व भाजपा आपस में सेटिंग कर सरकार चलाते हैं।

गांधी परिवार से मुक्ति दिलाने के लिए डॉ. कुमार विश्वास अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। जो प्रत्याशी यहां वोट मांगने नहीं आता उसे क्यों वोट दिया जाए?

भाजपा ने स्मृति ईरानी को अमेठी से खड़ा कर कुमार विश्वास का वोट काटने के लिए मैदान में उतारा है।

हार जाएंगी स्मृति‌ भी

kejriwal slams bjp and congress supporters

एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि इस बार राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार रहे हैं। कुमार विश्वास को 47 तथा राहुल गांधी को 34 प्रतिशत मिलने जा रहा है।

भाजपा की स्मृति ईरानी नौ फीसदी मतों पर सिमट जाएंगी। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास की उम्मीदवारी से गांधी फैमिली घबरा गई है।

14 साल बाद यहां सोनिया गांधी को चुनावी सभा करनी पड़ी है। चुनाव के दौरान दो दिन अमेठी में रहने वाली प्रियंका वाड्रा बीते 14 दिन से यहां जमी हैं।

कैप्टन सतीश शर्मा लगातार अमेठी में हैं। लोगों में जमकजनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी कुमार विश्वास ने कहा कि सरकार चलाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं बल्कि दिल चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed