फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keep up oxygen availability with 48-hour backup, says CM yogi

48 घंटे के बैकअप के साथ रखें ऑक्सीजन की उपलब्धता: सीएम योगी

Mon, 14 Sep 2020 11:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Sep 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
keep up oxygen availability with 48-hour backup, says CM yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोविड अस्पतालों में 48 घंटे के बैकअप के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखी जाए। ऑक्सीजन प्लांट पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं। ऑक्सीजन की कालाबाजारी हर हाल में रोकी जाए। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सभी कोविड अस्पतालों में पीपीई किट, मास्क, ग्लव्ज, सैनिटाइजर व जरूरी दवाइयां उपलब्ध रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों को को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन


संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। कोविड-19 से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस व प्रशासन मिलकर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क न पहनने वालों के प्रति सद्भावना के साथ प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या 75 लाख से अधिक होने पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि लगातार अधिक से अधिक टेस्ट किए जाएं। जितने अधिक टेस्ट किए जाएंगे, कोरोना संक्रमण के प्रसार पर उतना ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

डॉक्टरों और पैरामेडिक्स को प्रशिक्षित करें

योगी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए चिकित्सकों, पैरामेडिक्स व अन्य चिकित्सा कर्मियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षित किया जाए। सभी कोविड अस्पतालों में हाई फ्लो नेजल कैन्युला (एचएफएनसी) सहित सभी आवश्यक दवाइयों व वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

लखनऊ समेत पांच जिलों पर करें खास फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर नगर और मेरठ में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लखनऊ में कोविड अस्पताल बनाए गए सभी निजी चिकित्सालयों में संक्रमित मरीजों के लिए मानक के अनुरूप स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

प्राइवेट अस्पताल कोविड मरीजों के उपचार के लिए निर्धारित पैकेज के अनुसार ही फीस लें। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed