{"_id":"5b2b83c94f1c1bf76e8b9559","slug":"kavi-sammelan-on-23-june-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन कवियों संग मनाइए अमर उजाला के 10 वर्ष का जश्न, ऐसे मिलेगा कार्यक्रम में प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन कवियों संग मनाइए अमर उजाला के 10 वर्ष का जश्न, ऐसे मिलेगा कार्यक्रम में प्रवेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र शर्मा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ‘घराळी’ के साथ बातचीत और ‘चार लाइनां सुना रयो हूं’ से कविताएं शुरू करने वाले हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा अमर उजाला लखनऊ संस्करण के 10 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले समारोह में अपनी रचनाओं से दर्शकों को गुदगुदाएंगे। लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 23 जून की शाम सात बजे से होने वाले समारोह में कवि सम्मेलन के साथ ही ‘गौरव सम्मान’ भी होगा।
अमर उजाला लखनऊ संस्करण ने पाठकों के स्नेह की बदौलत पिछले एक दशक में कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। इन सफलताओं का जश्न ‘गौरव सम्मान’ के जरिए मनाया जाएगा। यह ‘गौरव सम्मान’ ऐसे नागरिकों को दिया जाएगा, जिनके जरिए लखनऊ का नाम अलग-अलग क्षेत्रों में देश और विश्व स्तर पर पहचाना गया है। साथ ही इन्होंने शहर के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गुदगुदाएंगी सुरेंद्र शर्मा की रचनाएं
हास्य कवि के तौर पर सुरेंद्र शर्मा की देश-विदेश में ख्याति है। चेहरे पर पूरी गंभीरता लिए वे ऐसी बात कह जाते हैं जो श्रोताओं को हफ्तों-हफ्तों गुदगदाती रहें। हास्य और कटाक्ष से भरी इन रचनाओं ने उन्हें विशिष्ट पहचान दी है। केंद्र सरकार भी उन्हें 2013 में पद्मश्री सम्मान से नवाज चुकी है। उनके साथ साथ सम्मेलन में तीन और जाने-माने कवि पवन आगरी, अशोक सुंदरानी और गौरी मिश्रा भी काव्य की सरिता बहाएंगे।
विज्ञापन
वाह...वाह... से बनी पवन आगरी की पहचान
‘कुछ लोग समूचा हिंदुस्तान खा रहे हैं...’ जैसी पंक्ति में अपनी नाराजगी प्रकट कर चुके कवि पवन आगरी को अपनी मारक शैली के लिए जाना जाता है। ‘वाह-वाह’ कार्यक्रम के जरिए लोकप्रिय हुए पवन विभिन्न शहरों में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह चुके हैं।

ये कवि करेंगे हास्य रस से सराबोर
हास्य रस से सराबोर करेंगे अशोक सुंदरानी
सतना मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले अशोक सुंदरानी को ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज में अपने विशिष्ट प्रदर्शन से पहचान मिली। हिंदी और सिंधी में उनकी रचनाएं अनूठा हास्यरस रखती हैं, जिन्हें पसंद करने वालों का अपना वर्ग है। वे देश-विदेश में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर चुके हैं।
गौरी मिश्रा कविताओं से कहेंगी अपनी बात
बचपन से ही काव्य में अपनी बात कहने की कोशिश करते-करते गौरी मिश्रा ने अपनी बातों को कलमबद्ध करना शुरू किया। बरेली की रहने वाली गौरी मिश्रा की रचनाओं को आकाशवाणी के रामपुर केंद्र ने सबसे पहले प्रसारित किया और फिर उसके बाद उनकी पहचान एक कवयित्री के रूप में होने लगी।
प्रवेश केवल आमंत्रण से
कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र अनिवार्य होगा। यह आमंत्रण पत्र 3-ए, तिलक मार्ग, डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय से कार्यालय समय में प्राप्त किया जा सकता है। आमंत्रण सुनिश्चित करने के लिए फोन नंबर 7253985620 पर संपर्क किया जा सकता है।