फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kavi sammelan

24वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

Fri, 12 Mar 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan
खदरा में आयोजित कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व कैबिनेट मंत?
लखनऊ। पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर बृहस्पतिवार को 24वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खदरा स्थित शिव पार्क में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन रहे। उन्होंने प्रतिबिंब फिल्म के बैनर तले अर्चना पांडे और पं. आदित्य द्विवेदी द्वारा लिखित तथा गायक अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर, टुटेजा हरप्रीत, देव राठौर और शैलेश श्रीवास्तव के गाए उत्तर प्रदेश राज्य गीत का विमोचन किया। साथ ही साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुष्प लता अग्रवाल को पं. दीनदयाल उपाध्याय सामाजिक सेवा सम्मान, डॉ. सोनरूपा विशाल को पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान, डॉ. विष्णु सक्सेना को डॉ. रमेश रस्तोगी सम्मान और कमलेश शर्मा को साहित्य भूषण पं. दूधनाथ शर्मा सम्मान से अलंकृत किया। हास्यकवि सर्वेश अस्थाना के संचालन में कवि सम्मेलन का आगाज विकास बौखल ने ‘किसी खंजर से ना तलवार से जोड़ा जाए, सारी दुनिया को चलो प्यार से जोड़ा जाए... से हुआ। इसके बाद आगरा की डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने ‘अघोरी, शंभू, त्रिपुरारी, हे परमेश्वर, हे महाकाल...’ सुनाया। सोनरूपा विशाल ने ‘दर्द का आकलन नहीं होता, इसमें कोई चयन नहीं होता, प्यार में डूबना ही पड़ता है, प्यार में आचमन नहीं होता...’ सुनाकर वाहवाही लूटी। डॉ. कमलेश शर्मा ने ‘यमुना, नर्मदा और पावन गंगा की धारा अमर रहे, देश के लिए बस जीने का वह चिंतन प्यारा अमर रहे...’ से श्रोताओं का दिल जीता। पं. आदित्य द्विवेदी, हरीश चंद्र अग्रवाल, अभिजात मिश्र, नीरज सिंह, मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed