फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kathgodam Special will depart from the 14th century

काठगोदाम स्पेशल शताब्दी 14 से चलेगी

Wed, 11 Jun 2014 02:49 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jun 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam Special will depart from the 14th century

लखनऊ और काठगोदाम के बीच 14 जून से स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन का संचालन लखनऊ जंक्शन स्टेशन से होगा।

विज्ञापन


काठगोदाम स्पेशल शताब्दी के संचालन को मुख्य संरक्षा आयुक्त ने हरी झंडी दे दी है।

रेलवे प्रवक्ता आलोक कुमार सिंह के मुताबिक मुख्य संरक्षा आयुक्त ने छानबीन के बाद लखनऊ- काठगोदाम स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

इस स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस के कोच गोमतीनगर स्टेशन पर काफी दिनों से खड़े हैं। 10 कोच की इस शताब्दी ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


लखनऊ और काठगोदाम के संचालन की समय सारिणी बुधवार को तय होगी।

प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा अनेक मेल एक्सप्रेस ट्र्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, लखनऊ जंक्शन-मण्डुवाडीह कृषक एक्सप्रेस (15008) में 12 जून को लखनऊ जंक्शन और मण्डुवाडीह-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस (15007) में 13 जून और लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस (15009) में 12 जून को लखनऊ से और जबलपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (15010) में 13 जून को जबलपुर से शयनयान श्रेणी का एक-एक कोच लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed