फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kathgodam express will run five days in a week from 18 march

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी ये एक्सप्रेस

Wed, 13 Mar 2019 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Mar 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
kathgodam express will run five days in a week from 18 march
डेमो
पर्वतीय समाज की मांग पर काठगोदाम एक्सप्रेस अब हफ्ते में पांच दिन चलाई जाएगी। अभी तक यह ट्रेन सिर्फ तीन दिन ही चल रही है। 18 मार्च से दो दिन इसके फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल, पर्वतीय महापरिषद के अनुरोध पर लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस को गृहमंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चल रही है। इसके फेरे बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी।
विज्ञापन

यहां देखें, शिड्यूल

kathgodam express will run five days in a week from 18 march
डेमो
इसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन की आवृत्ति बढ़ा दी है। 15043 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस अभी बुधवार, गुरुवार एवं रविवार को संचालित होती है।लेकिन 18 मार्च से यह सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को रवाना होगी।

वापसी में 15044 काठगोदाम लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस अभी काठगोदाम से सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार चलती है, जबकि नई व्यवस्था में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को रफ्तार भरेगी। ट्रेन लखनऊ से रात 11.25 बजे रवाना होकर सुबह आठ बजे काठगोदाम पहुंचती है।

जबकि वापसी में काठगोदाम से सुबह 10.55 बजे रवाना होकर शाम 6.45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed