{"_id":"5c88bf2dbdec22143b6f00cf","slug":"kathgodam-express-will-run-five-days-in-a-week-from-18-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी ये एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी ये एक्सप्रेस
Wed, 13 Mar 2019 01:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय समाज की मांग पर काठगोदाम एक्सप्रेस अब हफ्ते में पांच दिन चलाई जाएगी। अभी तक यह ट्रेन सिर्फ तीन दिन ही चल रही है। 18 मार्च से दो दिन इसके फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
दरअसल, पर्वतीय महापरिषद के अनुरोध पर लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस को गृहमंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चल रही है। इसके फेरे बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी।

यहां देखें, शिड्यूल
डेमो
इसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन की आवृत्ति बढ़ा दी है। 15043 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस अभी बुधवार, गुरुवार एवं रविवार को संचालित होती है।लेकिन 18 मार्च से यह सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को रवाना होगी।
वापसी में 15044 काठगोदाम लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस अभी काठगोदाम से सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार चलती है, जबकि नई व्यवस्था में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को रफ्तार भरेगी। ट्रेन लखनऊ से रात 11.25 बजे रवाना होकर सुबह आठ बजे काठगोदाम पहुंचती है।
जबकि वापसी में काठगोदाम से सुबह 10.55 बजे रवाना होकर शाम 6.45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचती है।