{"_id":"5c45e688bdec224bc62b44dd","slug":"kasganj-administration-denied-permission-for-tiranga-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: तिरंगा यात्रा के बहाने फिर से माहौल गर्माने की कोशिश, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: तिरंगा यात्रा के बहाने फिर से माहौल गर्माने की कोशिश, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
Mon, 21 Jan 2019 09:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के बहाने एक बार फिर माहौल गर्म करने की कोशिश शुरू हो गई है। जब कासगंज प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी तो इसको लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। पुलिस ने इस मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कासगंज में पिछले साल की तरह इस बार भी तिरंगा यात्रा निकालने की मांग विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जैसे संगठनों ने की थी। लेकिन जिला प्रशासन ने किसी नई परंपरा की शुरुआत न होने देने का हवाला देकर अनुमति नहीं दी। अब हिंदूवादी संगठनों ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है। इसके मद्देनजर डीजीपी मुख्यालय भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
बता दें, पिछले साल कासगंज में तिरंगा यात्रा को लेकर हुए विवाद में चंदन नाम के युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय नेता एक बार फिर तिरंगा यात्रा निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चंदन की तस्वीरों के साथ पोस्टर साझा किए जा रहे हैं। वहीं, मामला संवेदनशील होने की वजह से कोई अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।