करवाचौथ कल, रात 8 बजे के बाद दिखेगा चांद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें मंगलवार को करवा चौथ का
स्थानीय समय अनुसार मंगलवार रात 8:05 बजे के बाद ही महिलाएं उगते चांद को अर्घ्य देकर सुहाग की दीर्घायु की मंगलकामना कर सकेगी।
महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने
बताया कि मंगलवार 22 अक्तूबर को सुबह 6:11 बजे से चतुर्थी का मान शुरू हो
जाएगा, लेकिन सूर्योदय 6:21 बजे से होगा।
उदया तिथि में चतुर्थी का मान
मिलने से सुहागिनें इसी दिन करवा चौथ का व्रत रखेगी। उन्होंने बताया कि रात
को चंद्रोदय रात 8:05 बजे (रात 7:57 बजे काशी समय) होगा।
उन्होंने बताया
कि चंद्रोदय के एक घड़ी (24 मिनट) के भीतर ही चंद्र को अर्घ्य देकर और गौरी
गणेश का पूजन कर चौथ माई के व्रत का पारण कर लेना चाहिए।
आचार्य के
मुताबिक करवा चौथ के पूजन में धातु के करवे का पूजन श्रेष्ठ माना गया है।
यथास्थिति अनुपलब्धता में मिट्टी के करवे से भी पूजन का विधान है।
ग्रामीण
अंचल में ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के पूजन के दौरान ही सजे-धजे करवे की
टोंटी से ही जाड़ा निकलता है।
करवा चौथ के बाद पहले तो रातों में
धीरे-धीरे वातावरण में ठंड बढ़ जाती है और दीपावली आते-आते दिन में भी ठंड
बढ़नी शुरू हो जाती है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...