{"_id":"e783a8e611f88a03c12d3c72e8c9fe3a","slug":"karmchari-shikshak-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में कहा, तेजी से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में कहा, तेजी से होगा काम
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Mar 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन कर्मचारियों को 16 वर्ष की सेवा पर दूसरी एसीपी मिलने में
विज्ञापन
विसंगति का परीक्षण कर स्पष्टीकरण जारी कराने और पदोन्नति के समय कंप्यूटर
टाइपिंग में दक्षता हासिल करने के लिए तीन-तीन महीने का दो बार समय देने
पर विचार कर रहा है।
इस संबंध में जल्द निर्णय किए जाने की संभावना है। सोमवार को कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र व प्रमुख सचिव वित्त आनंद मिश्र के बीच बैठक हुई।
इसमें दो दिन पहले प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार के साथ बैठक में हुए निर्णयों के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक के बाद मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव आनंद मिश्र ने कई मांगों पर तेजी से कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव वित्त की अध्यक्षता में 1991 तक विनियमित वर्कचार्ज कर्मियों को पेंशन देने के लिए उनकी पूर्व सेवा को जोड़ने तथा इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को विनियमित करने से जुड़ी मांग पर विचार के लिए कमेटी गठित है।
प्रमुख सचिव ने इस पर शीघ्र विचार कर रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों को अवकाश यात्रा में चार्टेड बस की सुविधा के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी सहमति बन गई है।