{"_id":"5d1e55228ebc3e3cdc69d898","slug":"karate-learned-daughters-in-front-of-dm-sp-raibaraily-desk-news-lko4689214109","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी के सामने बेटियों ने सीखे कराटे के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी के सामने बेटियों ने सीखे कराटे के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर के रतापुर स्थित सरस्वती बालिका इंटर कॉलेेज में गुरुवार को डीएम नेहा शर्मा और एसपी सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में छात्राओं ने खुद को शोहदों से बचाने के लिए कराटे के गुर सीखे। डीएम ने कहा कि बेटियों को प्रत्येक दशा में सुरक्षित करना हम लोगों की जिम्मेदारी है।
इसके लिए बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी होने के साथ ही हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बेटियां हेल्प लाइन को सूचना दें। तुरंत ही टीम पहुंचकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। डीएम ने कहा कि बेटियों को मजबूत बनना होगा, तभी देश का विकास हो सकता है। अभिभावक भी बेटियों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें।
समय से बेटियों का स्कूलों में दाखिला कराएं और उन्हें अच्छी तालीम दिलाएं। एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कहीं भी शोहदे परेशान करें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ऐसे दूषित तत्वों को पकड़कर जेल भेजेगी। अराजक तत्वों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर डीएम व एसपी ने छात्राओं से सवाल जवाब भी किए और उनकी शंकाओं को दूर किया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि प्रत्येक महिला विद्यालयों में एक शिकायत पेटिका रखा भी रखवाया जा रहा है। बेटियां पेटिका में अपनी शिकायतें डाल सकती हैं। हर सप्ताह पेटिका में आने वाली शिकायतों को संबंधित थानों की पुलिस गंभीरता से लेगी और उनका निस्तारण करेगी। विद्यालय की छात्राओं ने लघु नाटिका, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य निधि द्विवेदी, डॉ. अमिता खुबेले, महिला थाना अधिकारी संतोष सिंह, राजेश कुमार पांडेय, अतुल कुमार सिंह, कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, निधि चौधरी, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।