{"_id":"6870b52758e7e67f65005327","slug":"kap-global-investment-rs-4-41-crore-share-scam-high-profile-retired-officer-becomes-victim-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: केएपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी पर 4.41 करोड़ की ठगी के पांच केस दर्ज, शेयर ट्रेडिंग के नाम फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: केएपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी पर 4.41 करोड़ की ठगी के पांच केस दर्ज, शेयर ट्रेडिंग के नाम फ्रॉड
Fri, 11 Jul 2025 01:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:45 PM IST
सार
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लखनऊ की केएपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी ने रिटायर्ड आबकारी आयुक्त समेत कई लोगों से करीब 4.41 करोड़ रुपये की ठगी की। कंपनी निदेशक समेत तीन के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ठगी ( प्रतीकात्मक चित्र)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विभूतिखंड थाने में शेयर ट्रेडिंग कंपनी केएपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के निदेशक कुणाल मेहता सहित तीन के खिलाफ 4.41 करोड़ की ठगी की पांच एफआईआर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में दर्ज हुई हैं। पीड़ित रिटायर्ड आबकारी आयुक्त, सेवानिवृत्त सीएमओ सहित पांच लोगों से ठगी हुई है।
विज्ञापन
गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन निवासी रिटायर्ड अपर आबकारी आयुक्त राजेंद्र प्रकाश सक्सेना के मुताबिक कुछ समय पहले उनकी पहचान कुणाल से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर कुणाल ने उन्हें विभूतिखंड के एलडिको कॉर्पोरेट टॉवर में स्थित अपने दफ्तर में बुलाया। उसने कंपनी में निवेश कर 120 दिन में 20 प्रतिशत मुनाफा देने की बात कही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: लंदन से दिल्ली जा रहे विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार
विज्ञापन
राजेंद्र व उनकी पत्नी, बेटे ने कंपनी में 2024 में 77.50 लाख निवेश कर दिए, जो हड़प लिए गए। इसी तरह विक्रांत खंड एक निवासी सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने दिसंबर 2021 में कुणाल की कपनी में 1.38 करोड़ निवेश किए। अनूप के दोस्त रिटायर्ड सीएमओ अनूप कुमारव उनके परिवार और राजीव ने 1.87 करोड़ निवेश करदिए। यह भी कुणाल ने ऐंठ लिए।
ये भी पढ़े- Lucknow: शहर में सुबह से ही छाये रहे बादल... पड़ी बौछारें, फिर कुछ देर बाद ही साफ हो गया आसमान
उधर, डालीगंज निवासी सुरेंद्र अग्रवाल ने अक्तूबर 2024 में 10 लाख व जानकीपुरम विस्तार निवासी मयंक शुक्ला ने 15. 91 लाख और अलीगंज के विष्णुपुरी निवासी हिमांशी ने अप्रैल 2024 में 12 लाख निवेश किए थे। इंस्पेक्टर सुनील के मुताबिक जांच की जा रही है।