Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanungo-Lekhpal accused of making fake report in land dispute

Lucknow News: जमीन विवाद में कानूनगो-लेखपाल पर फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Kanungo-Lekhpal accused of making fake report in land dispute
सरोजनीनगर तहसील में लगा समाधान दिवस।
सरोजनीनगर। तहसील समाधान दिवस में शनिवार को जमीन विवाद और अवैध कब्जे के मामलों ने सबसे ज्यादा तूल पकड़ा। यहां एसडीएम अंकित शुक्ला फरियादियों की समस्या सुन रहे थे।
विज्ञापन

कल्ली पश्चिम निवासी अधिवक्ता मनीराम रावत ने आरोप लगाया कि कानूनगो और लेखपाल ने मिलीभगत कर उनकी विक्रय जमीन की गलत रिपोर्ट लगाई। इसके चलते अवैध कब्जेदारों का दाखिल-खारिज हो गया। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 1396 को नक्शे में वास्तविक से बड़ा दिखाकर फर्जी क्रेता और कब्जेदारों को लाभ पहुंचाया गया, जबकि गाटा संख्या 1395 पर अवैध रजिस्ट्री कराकर निर्माण भी कराया जा रहा है। पीड़ित ने दोनों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

इसी तरह पलेहंदा गांव के अमरपाल, चंद्रपाल, दिनेश कुमार और रामशंकर ने बताया कि पिता स्व. घसीटे से विरासत में मिली जमीन पर भूमाफिया ने फर्जी प्लॉटिंग कर बाउंड्री खड़ी कर दी है। पीड़ितों ने कहा कि उनकी पुश्तैनी जमीन की सही पैमाइश कराकर कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुनाबगंज मजरा सराय शहजादी निवासी रामशंकर ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सचिव नाली हटाकर पाइप डालकर रास्ता ऊंचा करा रहे हैं, जिससे बरसात में उनके घर में पानी भरने का खतरा है।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा

बख्शी का तालाब में ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का मामला उठाया। इटौंजा के नगर चौगवां गांव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और निर्माण है।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव ने शिकायत की कि तिवारीपुर की चारागाह भूमि पर कब्जा कर मकान खड़े कर दिए गए हैं, जबकि एक सप्ताह पहले ही यहां राजस्व टीम ने पैमाइश की थी। इस पर सीडीओ ने चौगवां व तिवारीपुर में राजस्व टीम को चिह्नांकन कर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में डीएम के भी पहुंचने की चर्चा थी, मगर उनके न आने से लोगों को मायूसी हाथ लगी। सीडीओ ने ही शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित विभागों को कार्रवाई के आदेश दिए।
अधिवक्ता नागेन्द्र कुमार सिंह ने सीडीओ को बताया कि पालपुर में चकमार्ग को मनरेगा से पटवाने के लिए तीन साल से शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन गांव के सचिव की मनमानी के चलते चकमार्ग की पटाई नहीं हो पा रही। इस पर सीडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिया कि अगर यह कार्य मनरेगा से नहीं हो पा रहा है तो सचिव, रोजगार सेवक और एपीओ मनरेगा को सीडीओ कार्यालय भेजा जाए। महिंगवा अरिगवां की शोभावती ने अपने पति अनंतराम का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। -संवाद
17 अधिकारी गैरहाजिर, एसडीओ समेत चार को नोटिस

मोहनलालगंज समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के 17 अधिकारी गायब रहे। इस पर एसडीएम पवन पटेल ने एसडीओ समेसी, जेई गोसाईगंज, अमेठी व पूरनपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि एसडीओ समेसी व तीनों जेई कई बार गैरहाजिर पाए गए हैं, इसलिए इन्हें नोटिस दिया गया है। -संवाद

तीन माह गुजरे, लेकिन नहीं बना बेटी का जन्म प्रमाण पत्र

मलिहाबाद में गढ़ी संजर खां निवासी महिला ने बताया कि लगभग तीन माह पहले बेटी के जन्म प्रमाणपत्र के लिए एसडीएम के वहां फाइल दी गई थी। एक माह बाद ब्लॉक पहुंची फाइल में आवश्यकता अनुसार कागज भी सचिव को दे दिया था, लेकिन तीन माह बाद भी जन्म प्रमाण नहीं बन पाया है। -संवाद

-----
553 मामलों में 105 का निस्तारण

लखनऊ। जनपद की पांचों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत 553 मामले सामने आए, जिसमें से 105 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में 40 में से नौ, मलिहाबाद में 76 में से नौ, बीकेटी में 170 में से 52, मोहनलालगंज में 162 में से तीन, सरोजनीनगर में 105 में सिर्फ पांच मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सीडीओ अजय जैन, एसडीएम बीकेटी, तहसीलदार और पुलिस व समाज कल्याण विभाग के अफसर मौजूद रहे। - संवाद

सरोजनीनगर तहसील में लगा समाधान दिवस।

सरोजनीनगर तहसील में लगा समाधान दिवस।

सरोजनीनगर तहसील में लगा समाधान दिवस।

सरोजनीनगर तहसील में लगा समाधान दिवस।

सरोजनीनगर तहसील में लगा समाधान दिवस।

सरोजनीनगर तहसील में लगा समाधान दिवस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed