फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur feels vibrations in earth

भूकंप के बाद अब धरती में हुआ वाइब्रेशन, यहां लगे झटके

Sat, 07 Nov 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
kanpur feels vibrations in earth

शुक्रवार रात 8.40 बजे कानपुर के कई हिस्सों में भूकंप जैसे झटके महसूस होने से हड़कंप मच गया। लोग घरों से निकलकर सड़क पर भागे। एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे।

विज्ञापन


भूकंप की आशंका में घंटों लोग सड़क और पार्कों में जमे रहे। हालांकि आईआईटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि झटके भूकंप के नहीं थे। कभी-कभी धरती में कंपन महसूस किए जाते हैं।
विज्ञापन


रात में अचानक खिड़कियां आवाज के साथ हिलने और कमरे में झटके महसूस होने के बाद जो जहां था शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागा। तकरीबन दस सेकेंड तक कंपन महसूस होता रहा। अफरा-तफरी के बीच लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में सड़क और पार्कों की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएस इन्क्लेव गुप्ता सोसाइटी इंद्रा नगर के कृष्ण कुमार गुप्ता, चेतराम यादव, रामपाल सविता, सतीश कटियार आदि ने बताया कि रात 8: 40 बजे खिड़कियां हिलने लगीं। जमीन में कंपन महसूस होने के बाद सभी परिवार के साथ बाहर की ओर भागे। बाहर आने पर देखा कि सोसाइटी के और लोग भी दहशतजदा बाहर खड़े हैं।

जानें, क्या बोले लोग और एक्सपर्ट

kanpur feels vibrations in earth

फजलगंज के सतीश सोनकर, राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद लगा कि धरती कांप रही है। कुछ लोग भूकंप आने का शोर मचाते हुए भागे तो वह लोग भी सड़क पर आ गए।

हैलट के वार्ड नंबर दो के कुछ मरीजों के तीमारदार खिड़कियां हिलने के बाद बाहर की ओर भागे। काकादेव आदि इलाकों में भी सड़क पर भी लोग कंपन होने की चर्चा करते दिखे।

आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर जावेद मलिक ने कहा कि उन्होंने भी कंपन महसूस किया है। धरती में कुछ वाइब्रेशन रिकॉर्ड हुआ है।

नेशनल सेसनिक सेंटर नई दिल्ली से जानकारी ली तो वहां से बताया गया कि भूकंप का कोई झटका नहीं आया है। अमेरिकन जूलोजिकल सर्वे से संबंधित एजेंसियों से बात करने पर भी भूकंप की पुष्टि नहीं है। प्रो. मलिक ने कहा कि कभी-कभी धरती में कंपन महसूस होते हैं। लोगों को लगता है कि भूकंप आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed