{"_id":"6a5a5586944dbe67470014b6","slug":"kanpur-expressway-warning-boards-installed-for-two-and-three-wheelers-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एक्सप्रेसवे: दो व तीन पहिया वाहनों के लिए लगवाए चेतावनी बोर्ड, विपरीत दिशा से आने पर 5000 का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एक्सप्रेसवे: दो व तीन पहिया वाहनों के लिए लगवाए चेतावनी बोर्ड, विपरीत दिशा से आने पर 5000 का जुर्माना
Fri, 17 Jul 2026 09:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:52 PM IST
सार
कानपुर एक्सप्रेसवे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। ऐसे वाहनों के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहन चालक नहीं मान रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए अब एनएचएआई ने दरोगाखेड़ा, उन्नाव और कानपुर की ओर चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं। विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। वाहन सीज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
हाल ही में एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार दो युवाओं की मौत हुई थी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यह कदम उठाया है। बोर्डों पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को प्रतिबंधित होना दर्शाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजधानी में कार के अंदर मिली दरोगा की लाश, पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें; मौत की वजह बनी रहस्य
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर टिन्नू और मनीष, चढ़ावा चोरी मामले में होगी गहन पूछताछ
एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था। शुरुआत में प्रवेश बिंदु पर टोल या चेतावनी बोर्ड नहीं थे। इस कारण दोपहिया और तीन पहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे थे। उन्हें आगे टोल पर वापस लौटना पड़ता था। अब यह चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि दो और तीन पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्हें रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।