फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur DM-CMO dispute: High Court stays suspension of Kanpur Nagar CMO, seeks response from government

कानपुर का डीएम-सीएमओ विवाद: हाईकोर्ट ने कानपुर के सीएमओ के निलंबन पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

Tue, 08 Jul 2025 08:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Jul 2025 08:47 PM IST
सार

Kanpur DM-CMO dispute: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कानपुर के सीएमओ के निलंबन पर रोक लगा दी है। मालूम हो कि सीएमओ का डीएम से विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Kanpur DM-CMO dispute: High Court stays suspension of Kanpur Nagar CMO, seeks response from government
लखनऊ हाईकोर्ट का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कानपुर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा हरिदत्त नेमी के निलंबन और उनकी जगह अन्य को तैनात करने के आदेशों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह आदेश निलंबित सी एम ओ की याचिका पर दिया। अदालत ने इस मामले पर विचार करने की जरूरत कहकर राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने को चार हफ्ते का समय दिया है। डा नेमी को राज्य सरकार ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से विवाद के बाद बीती 19 जून को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ ने यह आदेश डा हरिदत्त नेमी की याचिका पर दिया। याची ने खुद को निलंबित करने समेत श्रावस्ती के अतिरिक्त सी एम ओ डा उदय नाथ को कानपुर नगर का सी एम ओ तैनात करने के बीती 19 जून के आदेशों को चुनौती दी है। 
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता एल पी मिश्र का कहना था कि बगैर कोई जांच की कारवाई शुरू किए याची को निलंबित किया गया। साथ ही निलंबन आदेश में को आरोप लगाए गए हैं, वे परिणामी बड़ी सजा वाले नहीं होंगें। ऐसे में, नियमानुसार याची का निलंबन नहीं किया जा सकता था। अधिवक्ता ने यह कहकर विद्वेष का आरोप भी लगाया कि याची का निलंबन आदेश पारित करने से पहले डा उदय नाथ को उनकी जगह नियुक्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने याचिका में पक्षकार बनाया गए डा उदय नाथ को नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को नियत की है। कोर्ट ने मामले में अंतरिम राहत देते हुए अगले आदेशों तक याची के निलंबन और उसकी जगह नई तैनाती के आदेशों पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed