फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur: Audio viral of officer in grant scheme scam, claims of talks with broker for commission

कानपुर : अनुदान योजना घोटाले में अधिकारी का ऑडियो वायरल, दलाल से कमीशन के लिए बातचीत का दावा

Thu, 29 Jul 2021 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Jul 2021 08:14 PM IST
सार

कानपुर में हुए शादी अनुदान व पारिवारिक लाभ योजना में एक महिला अधिकारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक दलाल से बात करने का दावा किया जा रहा है जिसमें कमीशन पर बात हो रही है। इस ऑडियो की गूंज शासन तक पहुंच गई और इस पर जांच की  बात कही जा रही है।

 

विज्ञापन
Kanpur: Audio viral of officer in grant scheme scam, claims of talks with broker for commission
ऑडियो वायरल

विस्तार

कानपुर में हुए शादी अनुदान व पारिवारिक लाभ योजना में फर्जीवाड़ा प्रकरण में शासन की जबरदस्त कार्रवाई हुई है। इसी प्रकरण में अब अल्पसंख्यक विभाग से जुड़ीं एक महिला अधिकारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक दलाल से बात करने का दावा किया जा रहा है जिसमें कमीशन पर बात हो रही है। इस ऑडियो की गूंज शासन तक पहुंच गई और इस पर जांच की  बात कही जा रही है।

विज्ञापन


इन योजनाओं में अपात्रों को लाभ दिलाने में बड़ा खेल किया गया। कानुपर में इस मामले की गहराई से जांच की गई तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। एसीएम, नायब तहसीलदारों समेत 36 कर्मचारियों पर गाज गिराई गई। कानपुर जिलाधिकारी ने 19 लेखपालों को निलंबित कर कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। दरअसल समाज  कल्याण, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पारिवारिक लाभ एवं शादी अनुदान योजना में 2533 अपात्रों को फर्जी तरीके से लाभ दिया गया। करीब सात करोड़ 27 लाख रुपये का अनुदान लुटाया गया। इसी प्रकरण में अब नया मोड़ आया है।
विज्ञापन


एक महिला अधिकारी का बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि महिला अधिकारी किसी दलाल से बात कर रही हैं और छुट्टी पर जाने से पहले ही अपना कमीशन देने की बात कह रही हैं। यह ऑडियो उस समय का बताया जा रहा है जब इस घोटाले की पटकथा तैयार हो रही थी। प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के. रवींद्र नायक का कहना है कि इस ऑडियो की आवाज कुछ अस्पष्ट है। प्रयास कर रहे हैं कि आवाज स्पष्टता हो ताकि इस पर संज्ञान लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed