फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanika Kapoor will be interrogated by Lucknow Police.

Kanika Kapoor COVID-19: खत्म नहीं हुईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें, पुलिस करेगी पूछताछ

Mon, 06 Apr 2020 06:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Kanika Kapoor will be interrogated by Lucknow Police.
- फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के संक्रमण से इलाज के बाद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल से सोमवार सुबह छुट्टी दे दी गई। अब वह अगले 14 दिनों तक अपने घर में क्वारंटीन रहेंगी। हालांकि, अभी भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। ऐसे में पुलिस टीम उनसे पूछताछ करेगी। कनिका पर दो अन्य एफआईआर हजरतगंज और महानगर थाने में भी दर्ज की गई थीं। उन पर जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है। मामले पर डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने कहा कि कनिका को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, लंदन से लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुई थीं जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई बड़े नेता व यूपी सरकार के मंत्री शामिल थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed